{"_id":"6972dd63ea7d317bd5b18d514e338078","slug":"guru-harikrishan-public-school-teacher-died-at-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की टीचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की टीचर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडहेड़ी रोड पर शुक्रवार शाम पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर से सेक्टर-38 स्थित गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल की टीचर की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मोहाली निवासी मरमजीत कौर एक्टिवा से मोहाली की तरफ जा रही थीं। इस बीच बडहेड़ी के पास पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल टीचर को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। लेकिन, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना टीचर के परिजनों को दी।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं, पुलिस ने आरोपी पंजाब रोडवेज बस के चालक सुखविंदर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
कार डिवाइडर से टकराई, दो स्टूडेंट्स घायल
सेक्टर-15 के चौक पर एक वाहन को बचाने के चक्कर में वीरवार रात इंडिका सवार स्टूडेंट्स की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों स्टूडेंट घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। जहां से शुक्रवार को उनको छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत और दश्वमेश मोहाली के रहने वाले हैं। वे चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।