राम रहीम का 'विष्णु रूप' वाला वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। इस बार मामला हिंदुओं के भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण किए उनके स्वरूप को लेकर पैदा हुआ है। इस संबंध में आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के सदस्यों ने जीरकपुर पुलिस स्टेशन में शनिवार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
आल इंडिया हिंदू फेडरेशन के उत्तर क्षेत्र के प्रधान निशांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि डेरा प्रमुख ने भगवान विष्णु की वेशभूषा धारण करके एक वीडियो बनाया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें वाट्स एप पर यह वीडियो रिसीव हुआ। इस वीडियो को लेकर ढकोली स्थित पंचानंद गिरी महाराज जी से संपर्क किया गया। उनके आदेश के बाद फेडरेशन के सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई।
राम रहीम की कई विवादित मामलों में फंसे हुए हैं
बैठक में गुरमीत राम रहीम की वायरल हुई इस वीडियो पर चर्चा की गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। निशांत शर्मा ने बताया कि डेरा प्रमुख पहले से ही कई विवादित मामलों में फंसे हुए हैं। इस लिए उन्हें हिंदू धर्म इस रूप में स्वीकार नहीं करता है।
मालूम हो कि डेरा प्रमुख पहले सिखों के दसवें गुरु श्री गुरुगोबिंद सिंह जी की वेशभूषा धारण करने के बाद सुर्खियों में आए थे। इसके बाद पंजाब का माहौल खराब हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया था। यह मामला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में अभी विचाराधीन है।
दीपइंद्र सिंह बराड़, थाना प्रभारी, जीरकपुर ने बताया कि ऑल इंडिया हिंदू फेडरेशन के प्रधान निशांत शर्मा ने डेरा प्रमुख के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच करने के बाद शिकायत पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-