फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim movie msg2 free show in bernala

यहां दो दिन मुफ्त में देखें राम रहीम की MSG2

Sun, 22 Nov 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Sun, 22 Nov 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim movie msg2 free show in bernala

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी एमएसजी-2 फ्री देखेंगे। पंजाब के बरनाला जिले के सिनेमा घरों में 23 और 24 नवंबर को मुफ्त दिखाई जाएगी।

विज्ञापन


डेरा प्रेमी अजीत सिंह ने बताया कि फिल्म के शो 22 नवंबर को पूरे राज्य के सिनेमाघरों में रात 12 बजे से शुरू हो जाएंगे, जो 24 नवंबर को रात को 12 बजे तक लगातार चलेंगे।
विज्ञापन


एक व्यक्ति अपने पूरे परिवार या सैकड़ों व्यक्तियों को फिल्म दिखाने के लिए ला सकता है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति से टिकट के पैसे नहीं लिए जाएंगे।

अकाली दल के कुछ नेताओं ने इसे साजिश करार दिया है क्योंकि 23 नवंबर को बठिंडा में पार्टी की सद्भावना रैली होनी है।

अकाली नेता जगसीर सिंह चौहान, सुखपाल सिंह, मदन लाल का कहना है कि रैली में लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए मुफ्त में फिल्म दिखाने का लालच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डेरा सिरसा प्रेमियों का कहना है कि ये दो दिन पहले ही तय कर लिए गए थे। साजिश के आरोप बेबुनियाद हैं।

एमएसजी-2 के शो 48 घंटे लगातार चलेंगे जो राज्य के तमाम सिनेमाघरों में मुफ्त दिखाए जाएंगे। फिल्म के टिकटों की पेमेंट डेरा सिरसा के सभी जिला भंगीदास करेंगे।
- अनिल बंसल, न्यू पैलेस सिनेमा मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed