फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurmeet Ram Rahim Massenger of God Releasing First Day

मॉल्स में MSG: पढ़ें, पहले दिन क्या-क्या हुआ?

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Ram Rahim Massenger of God Releasing First Day

सोनीपत। फिल्म के विरोध में दो जगह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही तैयार थी। दोनों ही जगहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। खास बात यह रही कि दोनों जगहों पर फिल्म देखने वालों में डेरा प्रेमी ही अधिक दिखाई दिए।

विज्ञापन


भिवानी में सड़क पर उतरी इनेलो

एमएसजी के विरोध में अपने दो विधायकों के साथ इनेलो सड़क पर उतरी। बाजारों से जुलूस निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन भी किया। इनेलो ने सरकार से तुरंत फिल्म पर रोक लगाने की तुरंत मांग की। इनेलो के प्रदर्शन के दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


हिसार में तनाव के बीच चलता रहा शो

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच लोगों ने शुक्रवार को फिल्म देखी। इधर, इंडियन नेशनल लोकदल ने पारिजात चौक पर संत राम रहीम का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दिन भर पुलिस नाकों पर वाहनों की जांच की। मल्टीप्लेक्स में आने वाले हर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस ने शहर में 11 स्थानों पर नाके लगा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच चली ‘एमएसजी’

Gurmeet Ram Rahim Massenger of God Releasing First Day

सैकड़ों की संख्या में डेरा अनुयायियों की भीड़ फिल्म देखने पहुंची। कई स्थानों पर हो रहे विरोध के चलते यहां पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। डीएसपी स्वयं पुलिसबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। मॉल के भीतर और बाहर जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

रेवाड़ी में कहीं स्क्रीनिंग नहीं तो कहीं सुरक्षा में देखी फिल्‍म
रेवाड़ी शहर स्थित बीएमजी मॉल में मल्टीस्क्रीन थियेटर हों या फिर शहर स्थित अन्य सिनेमाघर। कहीं भी फिल्म नहीं लगी। वहीं धारूहेड़ा में फिल्म दिखाई गई। जहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रही।

पानीपत में चार सिनेमाघरों में चलाए गए तीन शो
शहर के चार सिनेमाघरों में तीन शो चलाए गए और दर्शकों ने सुबह से लेकर शाम तक फिल्म का आनंद लिया। दर्शकों ने फिल्म को समाज व राष्ट्र हित में बताया है। वहीं इनेलो और इनसो ने डेरा बाबा के कई मामलों में आरोपी होने के बीच फिल्म और इसको बनाने का मकसद काले धन को सफेद बनाने वाला बताया।

करनाल में दिनभर रहा तनाव

Gurmeet Ram Rahim Massenger of God Releasing First Day

दिनभर शहर में तनाव की स्थिति रही। सुबह से शाम तक स्थिति सामान्य नहीं होने पर सिनेमा मालिकों ने फिल्म नहीं चलाने का फैसला लिया। ऐसे में विरोध करने वाले व समर्थक दोनों ही चले गए।

कैथल में नहीं दिखाई गई फिल्म
शहर में एकमात्र मल्टीप्लेक्स में फिल्म को कोई शो नहीं दिखाया गया। इसके मॉल के बाहर दिन भर पुलिस बल तैनात रहा।

कुरुक्षेत्र में टकराव के हालात
भारी पुलिस बल तैनाती के बावजूद फिल्म एमएसजी का विरोध कर रहे संगठनों और डेरा प्रेमियों में टकराव के हालात पैदा हो गए।
पुलिस-प्रशासन टकराव को टालने में सफल रहा।

अंबाला में सिखों का प्रशासन को अल्टीमेटम
फिल्म रिलीज होने से सिख संगठन बेहद खफा दिखाई दिए। कई सिख संगठनों के प्रतिनिधि सिटी के बादशाही बाग गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुए। जिला प्रशासन ने गुरुद्वारे के बाहर ही कड़ी घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed