फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurmeet ram rahim conviction leads violence in punjab, haryana, delhi

गुरमीत राम रहीम का बैग उठाने वाला डिप्टी एजी बर्खास्त, सजा सुनाने के लिए जेल में लगेगी कोर्ट

Sun, 27 Aug 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
gurmeet ram rahim conviction leads violence in punjab, haryana, delhi
रोहतक जेल - फोटो : ANi
राम रहीम समर्थकों की हिंसा पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में पूरी तरह से शांति है। यहां न कोई गोलीबारी हुई और न ही लाठीचार्ज। मैं किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करुंगा और न ही हिंसा होने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को इकट्ठा होने से नहीं रोक सकती, लेकिन इस मामले में हरियाणा सरकार को यह करना चाहिए था। कमी यही रही कि इतने लोगों को पंचकूला में जुटने दिया गया। जबकि सभी जानते थे कि फैसला आने के बाद कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


फैसला आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का बैग उठाने वाले डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह हटाएं गए। वहीं सोमवार को राम रहीम को सजा सुनाने के लिए रोहतक जेल में ही सीबीआई की कोर्ट लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में राम रहीम का सेक्टर 23 वाला नाम चर्चा घर खाली करवाकर सील किया गया। यहां से डेढ़ हजार से ज्यादा लाठियां और अन्य सामान जब्त। बताया जा रहा है कि पंचकूला में फ्लैग मार्च के बाद फिर लग सकता है कर्फ्यू। वहीं पुलिस थाना सेक्टर - 5 और चंडीमंदिर में हिंसा फैलाने के मामले में हजारों समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

सिरसा में डेरे के बाहर एक शख्स से एके 47 मिली। शख्स खुद को पंजाब पुलिस का जवान बता रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिरसा में हिंसा में घायल हुए दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। डेरे में इस समय 15 से 20 हजार लोग मौजूद हैं। करीब 10 हजार लोग रात में डेरे से चले गए थे।

400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए, जिन्हें 4 बजे कोर्ट में पेश करना शुरू किया जाएगा। आईजी को थप्पड़ मारने पर 6 सिक्योरिटी गार्ड पर पंचकूला में मामला दर्ज, सभी पंजाब पुलिस के मुलाजिम हैं, जोकि राम रहीम के जेड सिक्योरिटी में शामिल हैं।

दूसरी ओर, पंजाब के बठिंडा में रामपुरा फूल का सलाबतपुरा का डेरे पर कब्जा। मलोट रोड पर नामचर्चा घर से पुलिस ने दो पिस्टल, डांगे, कृपाण और आठ किलोग्राम मिर्च पाउडर बरामद किया गया। फिरोजपुर में सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक कर्फ्यू में दी ढील।


 

मुख्य सचिव ढेसी ढेसी ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी

gurmeet ram rahim conviction leads violence in punjab, haryana, delhi
राम रहीम - फोटो : SELF
हरियाणा के मुख्य सचिव ढेसी ढेसी ने मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हालात नियंत्रण में हैं। शुक्रवार को हुई हिंसा में जो भी लोग मारे गए हैं, वो स्थानीय लोग नहीं थे। सभी लोग बाहरी थे, जो खुद को डेरा वाला बताते थे।

वहीं डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि राम रहीम को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। राम रहीम को जेल में कैदियों की तरह रखा जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि पंचकूला में ऑपरेशन मैंने खुद लीड किया। तीन घंटे के अंदर हालातों पर काबू पा लिया गया था।

इससे पहले रोहतक जेल में राम रहीम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर जेल डीजीपी ने ब​यान दिया। उन्होंने कहा कि राम रहीम को जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। 

साध्वी रेप केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सच्चा सौदा के डेरों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्रदेश भर में राम रहीम के डेरे सील किए जा रहे हैं। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 36 आश्रम सील किए गए हैं। कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के दो आश्रम सील कर दिए गए हैं। उत्तरप्रदेश में भी आश्रमों के खिलाफ कार्रवाई जारी।

हरियाणा के करनाल में 15 डेरा समर्थक गिरफ्तार किए गए। दूसरी ओर, आईजी अमिताभ ढिल्लो ने सिरसा डेरे पर कार्रवाई की बात का खंडन किया है। आईजी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, न ही हमारी ऐसी कोई योजना है। ढेसी ने सिरसा डेरा मुख्यालय के भीतर सेना के प्रवेश से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सेना डेरे में प्रवेश नहीं करेगी।



 

हाईकोर्ट से सरकार को फटकार, कहा- सरकार ने सरेंडर कर दिया

साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद समर्थकों ने हिंसा की और बवाल काटा। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। राम रहीम पर फैसले के बाद मचाए गए उपद्रव पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की फुलबेंच सुनवाई हुई।

पुलिस ने हाईकोर्ट को मामले में अब तक की रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद चीफ जस्टिस एस सिंह सारों, जस्टिस अवनीश झिंगन और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई और कहा कि हालात देखने से लगता है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया और राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया।

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि किन अफसरों ने गलत सूचना दी थी, किन अफसरों ने गुमराह किया, उनके नाम बताएं जाएं।  हाईकोर्ट ने कहा कि उपद्रव में हुए नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा करेगा। इसके लिए राम रहीम की संपत्ति को कब्जे में लिया जाए।

सभी संपत्ति को सील किया जाए और अगले आदेश तक बेची नहीं जा सकेगी। अब मंगलवार को मामले में दोबारा सुनवाई होगी।

 

जेल में गुरमीत राम रहीम की पहली रात, जानिए कैसे कटी

gurmeet ram rahim conviction leads violence in punjab, haryana, delhi
Ram Rahim Verdict
जेल में पहली रात गुरमीत राम रहीम को नींद नहीं आई। उन्होंने खाना भी नहीं गया। वे पूरी रात टहलते रहे और रात दो बजे के करीब दूध पिया। सुबह नाश्ते में चाय और ब्रेड लिया। बता दें कि राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल अप्रूवल सेल में रखा गया है। 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया। उसके बाद हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और सेना की सुरक्षा में पहले वेस्टर्न कमांड ले जाया गया। वहां उनका मेडिकल चेकअप कराया गया।

पीजीआई के डॉक्टरों की टीम की उनका चेकअप किया और फिर उन्हें एयरलिफ्ट करके रोहतक की सुनारिया जेल यानी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर ले जाया गया। वहां उन्हें पहले गेस्ट हाउस में रखा गया, फिर अप्रूवल सेल में शिफ्ट किया गया।

दूसरी ओर, राम रहीम के रोहतक जेल आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले भर में जगह जगह पर नाकेबंदी की गई है। वीडियोग्राफी कराई जा रही है, हर आने जाने वाले नजर रखी जा रही है और गाड़ियों के नंबर नोट ​किए जा रहे हैं।

 

DSP पर गिरी पहली गाज

gurmeet ram rahim conviction leads violence in punjab, haryana, delhi
पंचकूला हिंसा
साध्वी यौन शोषण मामले में 15 साल से लुकाछिपी का खेल-खेल रहे सिरसा स्थित डेरा के प्रमुख गुरमीत राम-रहीम को आखिरकार सलाखों के पीछे जाना पड़ा। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया गया। अब 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

इस दौरान डेरामुखी को कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कानून व्यवस्था को देखते हुए डेरामुखी को सेना के हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल भेजा दिया गया। कोर्ट को फैसला आते ही पंजाब, हरियाणा,  दिल्ली, यूपी और राजस्थान में समर्थक हिंसा और आगजनी पर उतर आए।

पंचकूला में बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और 250 लोग जख्मी हो गए। इनमें 60 पुलिस वाले हैं। इसके अलावा सिरसा में भी चार लोगों के मरने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed