{"_id":"5bb27b7d867a552c9418b7f0","slug":"gurdaspur-s-bsf-jawan-shot-dead-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान हत्याकांड: आखिरी बार पत्नी से हुई बात, तो कहा जल्द आएंगे घर, खबर सुन गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान हत्याकांड: आखिरी बार पत्नी से हुई बात, तो कहा जल्द आएंगे घर, खबर सुन गांव में पसरा मातम
मनन सैनी, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
जवान के परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के ब्रिज विहार में बीएसएफ 95 बटालियन के जवान जगप्रीत सिंह पुत्र जस्सा सिंह की उसी के यूनिट के एक जवान ने झगड़े के चलते हत्या कर दी। जगप्रीत सिंहह गांव भंभोई थाना रंगड़ नंगल (बटाला) का रहने वाला था। हालांकि जगप्रीत सिंह के परिजनों को अभी तक मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जगप्रीत सिंह के पिता जस्सा सिंह आर्मी से रिटायर हैं और बैंक में भी सिक्योरिटी गार्ड के रुप में काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जगप्रीत सिंह की बटालियन के कमांडर साउथ इंडियन होने के कारण उनकी भाषा समझ में नहीं आती। जगप्रीत सिंह की मौत के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उनके पास नहीं है। उन्हें कभी बताया जा रहा है कि जगप्रीत को जवान ने गोली मारी है, तो कभी बताया जा रहा है कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। बटालियन के कमांडर ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक वह शव लेकर गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जस्सा सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह दिल्ली में तैनात था और गाजियाबाद में ड्यूटी करने गया था। जगप्रीत सिंह का विवाह 2014 में हुआ था और उसका पौने तीन साल का बेटा हरनूर सिंह है। उसकी पत्नी महकप्रीत कौर ने बताया कि जगप्रीत सिंह के साथ उनकी गत दिवस ही बात हुई थी, जिसमें उन्होंने इतना कहा था कि वह जल्द घर आएंगे। वह जून में छुट्टी पर आए थे। गांव के सरपंच पाल सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह बेहद नर्म और मेलजोल वाला युवक था और हर एक के काम में सहायता करता था।
विज्ञापन