फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra

आनंदपुर साहिब में तीखी जंगः अंबिका बनाम चंदूमाजरा

Thu, 24 Apr 2014 04:14 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Apr 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra

आनंदपुर साहिब से शिअद प्रत्याशी प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के लिए इस बार का चुनाव ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ वाली स्थिति है। पटियाला लोकसभा क्षेत्र से 1996 और 1998 में दो बार संसद सदस्य बनने वाले चंदूमाजरा इसके बाद चार चुनाव लड़े और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यह चुनाव प्रो. चंदूमजारा और अंबिका सोनी के सियासी अस्तित्व के साथ-साथ प्रतिष्ठा का सवाल भी बन चुका है। इस बात को ध्यान में रखकर दोनों नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन उनकी कोशिशें कहां तक कामयाब होती हैं, आगामी 30 अप्रैल को आनंदपुर साहिब के मतदाता ही तय करेंगे। बहरहाल कांग्रेस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ रखी है।
विज्ञापन


पहले इस सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू थे लेकिन उन्हें लुधियाना भेजते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी को आनंदपुर साहिब के चुनावी समर में उतार दिया गया। यानी प्रो. चंदूमाजरा का मुकाबला एक बार फिर महिला प्रत्याशी से हो गया। अंबिका सोनी इससे पहले चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चुनाव में महिलाओं से मिली मात

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra

चंदूमाजरा को पिछली चार हारों में से तीन महिलाओं के मुकाबले लड़ते हुए ही मिलीं। लोकसभा चुनाव-1999 में वे शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में पटियाला से लड़े और कांग्रेस की परनीत कौर से हारे।

2007 के विधानसभा चुनाव में शिअद उम्मीदवार के तौर पर लहरा से मैदान में उतरे और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर कौर भट्ठल के मुकाबले मात्र 248 वोट के अंतर से चुनाव हार गए।

2009 के आम चुनाव में शिअद ने एक बार फिर उन्हें पटियाला से परनीत कौर के मुकाबले उतारा लेकिन किस्मत ने चंदूमाजरा का साथ नहीं दिया।

2012 के विधानसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब में उनका मुकाबला जरूर कांग्रेस के पुरुष प्रत्याशी कुलजीत नागरा से था लेकिन यहां भी उन्हें शिकस्त का ही सामना करना पड़ा।

प्रत्याशी बदलने को फायदेमंद मानते हैं चंदूमाजरा

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra

इस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर से महिला प्रत्याशी को चंदूमाजरा के मुकाबले अपना प्रत्याशी बना दिया है। इस बार वह महिलाओं से हारने के सिलसिले को तोड़ पाते हैं या नहीं, यही क्षेत्र में चर्चा का विषय है। वैसे खुद चंदूमाजरा बीच चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने को अपने लिए फायदेमंद बताते हैं।

उनके शब्दों में कांग्रेस का प्रत्याशी बदलना, हार स्वीकार करने के बराबर है। प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू को यहां से बदलकर कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से मान लिया कि इसकी स्थिति क्षेत्र में खस्ताहाल है। अंबिका सोनी भी इसमें सुधार नहीं कर पाएंगी और शिअद को बड़ी सफलता इस सीट से मिलेगी।

उधर, अंबिका सोनी का दावा है कि उन्हें यहां से आसान जीत मिलेगी। उनके अनुसार यह उनका अपना इलाका है तथा यहां की जनता यूपीए की ओर से किए गए कामों के आधार पर वोट करेगी।

उनका यह भी कहना है कि प्रदेश का अवाम अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से लोग बहुत दुखी हैं तथा उनका यह गुस्सा मतदान के दिन गठबंधन के खिलाफ वोट के रूप में सामने आएगा।

दोनों दलों के नए प्रत्याशी

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra

प्रत्याशियों की बात करें तो शिअद और कांग्रेस दोनों ने ही चेहरे बदले हैं। शिअद ने डॉ. दलजीत सिंह चीमा, तो कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू को बदलते हुए क्रमश: प्रो. प्रेम सिंह चंदूमजारा और अंबिका सोनी को मैदान में उतारा है। अब देखना है कि इसका किसे कितना फायदा मिलता है।

लेखा जोखा

लोकसभा चुनाव : आठ विधानसभा हलकों में कांग्रेस को मिली थी बढ़त
लोकसभा चुनाव-2009 में इस सीट पर आनंदपुर साहिब के नाम से पहली बार मतदान हुआ। इससे पहले इसका नाम रोपड़ था। पिछले चुनाव में कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू को इस सीट से बड़ी जीत हासिल हुई। उन्होंने शिअद के डॉ. दलजीत सिंह चीमा को हराया। उनकी जीत में मोहाली व खरड़ विधानसभा सीटों पर मिली करीब 50 हजार वोट की लीड की अहम भूमिका रही। शिअद को केवल गढ़शंकर सीट से बढ़त मिली, जबकि बाकी सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे रही।

विधानसभा चुनाव : तीन पर शिअद और पांच पर कांग्रेस का कब्जा

2012 के विधानसभा चुनाव में शिअद की स्थिति आम चुनाव के मुकाबले कुछ सुधरी। इसके उम्मीदवारों को लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के अधीन आती विधानसभा सीटों बलाचौर, गढ़शंकर, आनंदपुर साहिब और रूपनगर में जीत हासिल हुई। वहीं, मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, नवांशहर और बंगा में कांग्रेसी उम्मीदवार जीते। अब इस बार के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

लोकसभा चुनाव-2009 के परिणाम

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra
विधानसभा क्षेत्र----------कांग्रेस----------शिअद
गढ़शंकर---------------36047----------38863
बंगा-------------------38024----------33895
नवांशहर--------------38532----------37587
बलाचौर--------------30367----------30157
आनंदपुर साहिब--------46040----------44926
रूपनगर--------------43438----------39705
चमकौर साहिब--------53218----------43436
खरड़----------------59130----------34589
मोहाली--------------60032----------34471

विधानसभा चुनाव-2012 के परिणाम

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra
विधानसभा क्षेत्र----------कांग्रेस----------शिअद
गढ़शंकर---------------41435----------47728
बंगा-------------------42023----------38808
नवांशहर---------------35910----------34151
बलाचौर---------------20904----------36800
आनंदपुर साहिब    --------54714----------62600 (भाजपा)
रूपनगर----------------32713----------41595
चमकौर साहिब----------54640----------50981
खरड़------------------49451----------42672
मोहाली----------------64005----------47249

पिछले दस लोकसभा चुनाव

Anandpur Sahib Report: Ambika Soni Vs Prem Singh Chandumajra
वर्ष---------------पार्टी
2009---------------कांग्रेस
2004---------------शिअद
1999---------------कांग्रेस
1998---------------शिअद
1996---------------शिअद
1992---------------कांग्रेस
1989---------------शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर)
1985---------------शिअद
1980---------------कांग्रेस
1977---------------शिअद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed