{"_id":"019c32767270a5e20e2abeb57cf95da4","slug":"gurdas-mann-selected-for-sahitya-shiromani-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदास मान को मिलेगा साहित्य शिरोमणि पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदास मान को मिलेगा साहित्य शिरोमणि पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध पंजाबी गायकों तथा कलाकारों गुरदास मान, मोहम्मद सदीक, सतीश कौल और सुरिंदर छिंछा को शिरोमणि पुरस्कारों के लिए चुना गया है। सरकार ने मंगलवार को वर्ष 2012, 2013 और 2014 के लिए भाषा विभाग के शिरोमणि पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन
यह घोषणा प्रदेश के उच्च शिक्षा व भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने राज्य सलाहकार बोर्ड की बैठक के बाद की। इस दौरान शिरोमणि पुरस्कारों के लिए नामों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव ए वेणु प्रसाद, भाषा विभाग के डायरेक्टर चेतन्न सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरलोचन सिंह सहित बोर्ड के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
रखड़ा ने बताया कि तीनों वर्षों के लिए हर कैटेगरी में एक-एक पुरस्कार दिया जाना है। पंजाबी साहित्य रत्न पुरस्कार के लिए कृपाल कसेल, अजमेर औलख और निरंजन तसनीम को चुना गया है। इनको दस-दस लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
17 अन्य क्षेत्रों के 54 शिरोमणि विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें साहित्यकार मोहन भंडारी, बलदेव सड़कनामा व अवतार सिंह बलिंग, हिंदी साहित्यकार माधव कौशिक, तरसेम गुजराल व मोहन सपरा, उर्दू साहित्यकार महेश पटियालवी, मो.इकबाल व रेणु बहल, संस्कृत साहित्यकार शशिधर शर्मा, भूषण लाल शर्मा व लेखराम परवाना, पंजाबी पत्रकारों अमर सिंह भुल्लर, हरजिंदर सिंह लाल और भूषण सूद, पंजाबी साहित्यिक पत्रकार निरंजन सिंह साथी, सुशील दोसांझ और वरिंद्र वालिया, पंजाबी फिल्म कलाकार सतीश कौल सहित बूटा सिंह शाद व बलदेव गिल शामिल हैं।
पंजाबी थियेटर कलाकार दविंदर दमन, गुरचरण चन्नी और पाली भूपिंदर तथा पंजाबी गायक गुरदास मान, मोहमद सदीक व सुरिंदर छिंदा के नाम पुस्कारों के लिए चुने गए हैं। अन्य शख्सीयतों को भी यह पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शीघ्र एक समारोह आयोजित कर पुरस्कार दिए जाएंगे।