फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gupta family is giving favorite food to people in this era of crisis

संकट के इस दौर में लोगों को मनपसंद भोजन करा रहा है गुप्ता परिवार

Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gupta family is giving favorite food to people in this era of crisis
चंडीगढ़। भूख और परेशानी क्या होती है, इसे मुझसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। इसलिए कोई भूखा न रहे इसकी कोशिश हमेशा से रहती है। अभी तो और गंभीर संकट का समय है। अपने लोगों को भूखा कैसे छोड़ सकते हैं। यह कहना है सुनील गुप्ता और उनके परिवार के लोगों को।
विज्ञापन

सुनील गुप्ता ने कहा कि जब चंडीगढ़ आए थे तो पत्नी के साथ भूखा भी रहा। काफी परेशानी सही। सुनील गुप्ता चंडीगढ़ विकास महासंघ के अध्यक्ष हैं। दिहाड़ीदार मजदूर से व्यापारी और होटल मालिक बने गुप्ता का पूरा परिवार लोगों को खाना पहुंचाने में लगा है। परिवार के लोग खाना बनाने और उसे पैक करने में पूरा सहयोग करते हैं। लोगों के मन पसंद का खाना तैयार अपने घर में करवाते हैं और उसे बंटवाते हैं। यह काम 28 मार्च से लगातार चल रहा है। उनका कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक खाना खिलाते रहेंगे।
विज्ञापन

मौलीजागरां कांप्लेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया, विकास नगर पार्ट 2 सुंदर नगर, दीप कांप्लेक्स हल्लोमाजरा, सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी, रेलवे स्टेशन पंचकूला के झुग्गी में 28 मार्च से हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि लोग सुरक्षित अपने घर में रहे और चंडीगढ़ से पलायन ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस काम में सुनील गप्ता की पत्नी और गांव दड़वा की पूर्व पंचायत मेंबर ललिता देवी ललिता देवी, बेटी सोनिया गुप्ता बीए थर्ड ईयर की छात्रा हैं। बेटा शशि गुप्ता सिविल इंजीनियरिंग का छात्र है। बेटी काजल गुप्ता 12वीं क्लास में पढ़ती है। ये सभी 28 मार्च से ही खाना पैकिंग, मिठाई, नमकीन पैकिंग में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लगी रहती हैं।

बेटा शशि गुप्ता गांव दड़वा में घर-घर जाकर खाना पहुंचा रहे हैं। बेटा सुबह दस बजे से लेकर रात नौ बजे तक सेवा में जुटा है। पत्नी ललिता देवी का कहना है कि हम सब परिवार का कैसे दिन निकल जाता है पता ही नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed