फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gully Cricket Tournament second edition from 26th, 288 teams will participate, fours and sixes will rain heavily

Chandigarh News: गली क्रिकेट टूर्नामेंट दूसरा संस्करण 26 से, 288 टीमें लेंगी हिस्सा, जमकर बरसेंगे चौके-छक्के

Tue, 16 Jul 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Gully Cricket Tournament second edition from 26th, 288 teams will participate, fours and sixes will rain heavily
चंडीगढ़। यूटीसीए क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस ने युवाओं में क्रिकेट के प्रति जुनून और उन्हें ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के दूसरे संस्करण की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 26 जुलाई से शुरू होगा और इसमें कुल 288 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें लड़कों की 256 और लड़कियों की 32 टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 22 जुलाई है। प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में टूर्नामेंट का उद्घाटन करेगें। टूर्नामेंट में जमकर चौकों छक्कों की बरसात होगी। इस टूर्नामेंट में 14 से 18 आयु वर्ग के चंडीगढ़ के ही प्लेयर्स ही भाग ले सकेंगें। आयोजक 3456 युवा प्रतिभाओं के भाग लेने को लेकर आश्वास्त है। इतने बड़े स्तर पर इस बार युवाओं के शामिल होने से यूटीसीए को विश्वास है है यह टूर्नामेंट कीर्तिमान बनाते हुए एशिया बुक आफ रिकाॅर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया करा लेगा। पिछले वर्ष गली क्रिकेट टूर्नामेंट लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। टीमोें का पंजीकृण शहर से भी 16 पुलिस स्टेशन के माध्यम से किया जासगा। टूर्नामेंट को चंडीगढ़ पुलिस के अलावा नगर निगम, सामाजिक कल्याण विभाग, खेल विभाग और डीपीआई स्कूल्स का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


बाॅक्स
टूर्नामेंट से बेहतर खिलाड़ियाें को चुना जाएगा
सोमवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर यूटीसीए के प्रधान संजय टंडन ने बताया कि टूर्नामेंट में स्लम एरिया, काॅलोनियों और सेक्टरों में रहने वाले युवाओं काे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टंडन ने बताया कि हर मैच पर चयनकर्ताओं की नजर रहेगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यूटीसीए की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। गत वर्ष 35 ऐसे प्लयेर्स को शार्टलिस्ट किया था जिसमें से सात को चंडीगढ़ की टीम में स्थान भी मिला था। पिछले वर्ष 2,500 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शिरकत की थी। इस बार यह आंकड़ा 3,500 हो गया है। वहीं लड़कियों की 32 टीमें भी मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


यहां होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के शहर के नौ ग्राउंड पर मुकाबलों को खेला जाएगा। इसमें पुलिस लाईंस सेक्टर 26, जीएमएसएसएस-8, जीएचएस-19, जीएमएसएसएस - 23, जीएमएसएसएस -27, जीएमएसएसएस-35, जीएमएसएसएस-37, जीएमएसएसएस-32 और जीएमएसएसएस 40 शामिल हैं। टूर्नामेंट नाकआउट आधार पर खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के मैच यूटीसीए की वैबसाईट और एप में लाइव स्कोरिंग की जाएगी। देश के दिग्गज पूर्व टेस्ट प्लेयर्स कपिल देव, चेतन शर्मा और अशोक मल्होत्रा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने चंडीगढ़ आएंगे। वहीं लड़कियों के मुकाबले जीएमएसएसएस-19 में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेंगी
इस अवसर पर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि युवा समाज में खेल बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए चंडीगढ़ पुलिस ने भी युवाओं को खेल कौशल का लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल के शहर में छोटी मोटी आपराधिक गतिविधियों को निश्चित रूप से अंकुश लगेगा।

प्रदर्शनी मुकाबले भी होंगे
क्रिकेट की खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए शहर के सभी बुद्धिजीवी वर्ग एग्जीबिशन मैचों के माध्यम से गली क्रिकेट टूर्नामेंट को भी मजबूती देंगे। इन एग्जीबिशन मैचों में पंजाब विधान सभा, हरियाणा विधान सभा, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस, बार काउंसिल, चंडीगढ़ प्रशासन, प्रेस क्लब, टेगौर थिएटर आर्टिस्ट्स, पीजीआई, पीयू, आईएमए, आईआरएस अधिकारियों, पीएचडी चैंबर्स, सीआईआई, सीए, चंडीगढ़ पुलिस और यूटीसीए की टीमें के मैच सप्ताहांत पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल और मोहाली स्थित पीसीए में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed