{"_id":"63264aea445bf3aecc734a89034c224e","slug":"guldaudi-show-soon-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में गुलदाऊदी शो देखने को तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में गुलदाऊदी शो देखने को तैयार रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Nov 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में छह और सात दिसंबर को बस फूलों की बात होगी। गुलदाऊदी शो है तो तन-मन महक उठेगा। जनाब मखदूम मोहिउद्दीन के लफ्ज भी ताजा हो उठेंगे कि ‘फिर छिड़ी बात आज फूलों की...’। सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में होने वाले शो के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
इस साल शो में गुलदाऊदी की ढाई सौ से ज्यादा किस्में प्रदर्शित की जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए 12 हजार से ज्यादा पौधे तैयार किए थे। निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने बताया कि शो में फूलों की कई नई किस्में भी दिखाई जाएंगी। प्रिंस ऑफ द शो और बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
इस बार दो दिन का शो
हर साल गुलदाऊदी शो तीन दिन के लिए होता है। इस साल निगम ने इसे दो ही दिन शनिवार और रविवार को आयोजित करने का फैसला लिया है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि शुक्रवार को शो में ज्यादा भीड़ नहीं जुटती, इसलिए शनिवार से शो शुरू होगा। लोगों का रूझान देखते हुए शो सोमवार तक बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
सालभर की मेहनत
गुलदाऊदी के फूलों की खूबसूरती महज दो महीने कायम रहती है। इसके बाद ये फूल मुरझा जाते हैं। इन दो महीनों की खूबसूरती के लिए सालभर मेहनत करनी होती है। गुलदाऊदी के लिए मदर प्लांट लगाने का काम फरवरी में ही शुरू हो जाता है। जून तक प्लांट्स में से जड़ें निकलती हैं। अगस्त तक इन्हें रोपा जाता है। देखभाल के बाद दिसंबर में फूल खिलने शुरू होते हैं।