फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Guldaudi Show Preparation Review

गुलदाउदी शो जीतना है तो कर लो तैयारी

Thu, 07 Aug 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Aug 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
Guldaudi Show Preparation Review

गुलदाउदी के खूबसूरत फूलों के सम्मोहन से भला कौन बच सकता है। हर कोई चाहता है कि उसके बगीचे में शानदार फूल खिलें और वह टैरेस गार्डन में होने वाले शो में बाजी मार ले।

विज्ञापन


सेक्टर-33 में हर साल की तरह इस बार भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में गुलदाउदी शो होगा। नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विभाग ने इस बार 12 हजार पौधे इस शो के लिए उगाए हैं जिन्हें इन दिनों तैयार किया जा रहा है। इस शो की प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वैसे तो गुलदाउदी के लिए मदर प्लांट लगाने का काम फरवरी में ही शुरू हो जाता है। मदर प्लांट आप गमलों और क्यारियों में लगा सकते हैं। मदर प्लांट में पौधों का झुंड जून तक तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के आखिरी सप्ताह में जब मानसून नजदीक होता है, यह वह समय होता है, जब आप मदर प्लांट के झुंड से जड़ से पौधों को काट कर मिट्टी में रोप दें।

करीब एक महीने बाद मिट्टी में दबे इन पौधों से जड़ें निकल आती हैं। जड़ें बनने के बाद अब यह समय है कि आप इन्हें मिट्टी से निकाल कर अलग-अलग गमलों में लगा दें।

अच्छे फूलों के लिए टिप्स

Guldaudi Show Preparation Review

बीस दिन बाद डालें खाद : गमले में गुलदाउदी के पौधे बढ़ने के लिए तैयार हैं। अगस्त का महीना उन्हें बेहतर खाद-पानी देने के लिए है। इसके लिए यूरिया, डीएपी, बॉनविल और नीमखड़ी खाद का मिश्रण बनाकर 20 से 25 दिनों के अंतराल में गमले में डालना चाहिए। पानी जरूरत के मुताबिक ही दें। ज्यादा पानी से पौधा मुरझा सकता है।

कीटों से बचाएं : गुलदाउदी के पौधों पर कीट बहुत जल्दी लग जाते हैं। इन्हें कीड़ों से बचाने के लिए मैलाथीन, रोवर, बविस्टन और इक्यूलक्स दवाओं का स्प्रे करना चाहिए। कीटनाशक स्प्रे केवल धूप में ही करें।

ऐसे मिलेंगे ज्यादा फूल :
पौधे जब विकसित होने लगे तो उनकी कटिंग करनी चाहिए। कटिंग करने से एक पौधे से काफी शाखाएं बन जाती हैं। जितनी ज्यादा शाखाएं बनेंगी उतने ज्यादा फूल खिलेंगे। अक्तूबर महीने में पौधों से कलियां निकलने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि कटिंग का काम आप सितंबर के शुरुआती सप्ताह तक खत्म कर लें। नवंबर के दूसरे सप्ताह तक फूल खिलने लग जाते हैं।

ये बरतें सावधानियां

Guldaudi Show Preparation Review

- पौधे की रोज देखभाल करें
- हफ्ते बाद गमले की जगह बदलते रहें
- गमले को ज्यादा से ज्यादा धूप में रखें
- गमले में पानी न खड़ा होने दें, पानी से पौधा मुरझा जाएगा

गुलदाउदी के खूबसूरत फूल सिर्फ दो महीने ही दिखते हैं मगर उसके पौधे की देखभाल आपको सालभर बच्चे की तरह करनी होती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बगीचे में गुलदाउदी के पौधे दिसंबर में खूबसूरत फूलों से लदे दिखें तो उन पर थोड़ा ध्यान दें। यह वक्त उसकी तैयारी का है।
-हंसराज सिंह, सुपरवाइजर, टैरेस गार्डन, सेक्टर-33, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed