फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   guldaudi show, flower, nagar nigam, mayor, cultural, programme, sunday

सिटी ब्यूटीफुल को महका कर विदा हुआ गुलदाउदी शो

Tue, 10 Dec 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Dec 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
guldaudi show, flower, nagar nigam, mayor, cultural, programme, sunday

नगर निगम की ओर से सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में करवाए जा रहे गुलदाऊदी शो का रविवार को समापन हो गया।

विज्ञापन


तीन दिन के इस कार्यक्रम को शहरवासियों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। हर साल होने वाले फूलों के इस मेले के लिए इस बार भी शहरवासियों में खासा क्रेज देखने को मिला।

गुलदाऊदी शो में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ था। शुक्रवार को विजेताओं के नाम घोषित हो गए थे और रविवार को समापन समारोह के दौरान उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


नगर निगम मेयर सुभाष चावला ने विजेताओं में पुरस्कार बांटे। मेयर ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मुकेश आनंद और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी दिन उमड़ी भीड़

रविवार का दिन होने की वजह से गुलदाऊदी शो का नजारा बाकी दिनों से बेहद अलग रहा। आखिरी दिन गुलदाऊदी शो के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और बच्चों ने भी यहां खूब मौज-मस्ती की, हालांकि भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना पड़ा।

इस बार टैरेस्ड गार्डन में गुलदाऊदी की 253 किस्में लगाई गई थी और फूलों से कई जानवरों और पक्षियों की खूबसूरती आकृति बनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed