{"_id":"56df206a4f1c1b5a7a8b4589","slug":"gujral-and-dhindsa-will-be-akali-candidate-for-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढींढसा और गुजराल होंगे शिअद के राज्यसभा उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढींढसा और गुजराल होंगे शिअद के राज्यसभा उम्मीदवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : file photo
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने एलान किया कि सुखदेव सिंह ढींढसा और नरेश गुजराल ही पंजाब से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। दोनों पार्टी के महासचिव हैं। इस समय राज्यसभा मेंबर हैं। पार्टी प्रवक्ता एवं शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने बताया कि दोनों नेता बुधवार सुबह साढ़े दस बजे विधानसभा में अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को शिअद कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने का अधिकार सीएम प्रकाश सिंह बादल को दिया गया था, लेकिन यह पहले से तय माना जा रहा था कि पार्टी अपने दोनों राज्यसभा सदस्य ढींढसा और गुजराल को ही दोबारा उम्मीदवार बनाएगी। मंगलवार को सुखबीर ने इसका औपचारिक एलान कर दिया।
विज्ञापन
उधर, भाजपा में अब तक राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर असमंजस बना हुआ है। भाजपा के राज्यसभा मेंबर अविनाश राय खन्ना का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। पार्टी इस बार नवजोत सिद्धू को राज्यसभा भेजने के मूड में है, लेकिन सिद्धू ने अभी तक इसके लिए हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन
अगर सिद्धू नहीं मानते हैं तो खन्ना की उम्मीदवारी एक बार फिर पक्की है। बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग है। उसमें राज्यसभा उम्मीदवार पर मंथन होने की उम्मीद है। मीटिंग में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श होगा। इसके साथ ही जिन राज्यों में प्रदेश प्रधान की नियुक्ति करनी है, उस पर भी मंथन होने की उम्मीद है। कांग्रेस के भी दो राज्यसभा सदस्य अश्वनी कुमार और मनोहर सिंह का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं किया है।