{"_id":"5e0badaf8ebc3e87fa54ea71","slug":"gst-taxation-department-earned-60-lakhs-chandigarh-news-pkl3616924112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कमाए 60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कमाए 60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नए साल के आखिरी दिन जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने 60 लाख रुपये की कमाई की। डिपार्टमेंट ने यह कमाई शहर के रेस्टोरेंट, पब, क्लब और होटलों से जीएसटी और वैट के रूप में की। पिछले साल डिपार्टमेंट ने 45 लाख रुपये की कमाई की थी। इस बार 15 लाख रुपये अधिक मिले हैं।
आपको बता दें कि हर साल 31 दिसंबर के सेलिब्रेशन को लेकर शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पब, क्लब में आयोजन किया जाता है। इस दौरान संचालकों की ओर से शराब परोसने के लिए अतिरिक्त समय और विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके लिए लोगों से एंट्री के नाम पर लाखों की कमाई की जाती है। इस कमाई पर संचालकों की ओर से जीएसटी चोरी न हो सके, इसलिए एंट्री पास पर जीएसटी मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही शराब पर वैट के रूप में टैक्स लिया गया है। इस कार्य में चंडीगढ़ के जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को वैट और जीएसटी के रूप में 60 लाख रुपये मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 2019 में यह कमाई 45 लाख रुपये थी। इस साल 15 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
हर साल हो रही है टैक्स में वृद्धि
जीएसटी और वैट में चंडीगढ़ की प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। इस वर्ष नए साल के सेलिब्रेशन में विभाग को 60 लाख रुपये टैक्स के रूप में मिले हैं। पिछले साल से 15 लाख रुपये अधिक वसूल किए गए हैं। भविष्य में और भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
-आरके चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट