{"_id":"5956b10f4f1c1b14348b4b83","slug":"gst-effect-heavy-rush-at-chandigarh-elante-mall-big-bazar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST का असर, रात 2 बजे तक बिग बाजार में शॉपिंग करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST का असर, रात 2 बजे तक बिग बाजार में शॉपिंग करते रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी की शापिंग पर टूट पड़े खरीददार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात 11.45 बजे एलांते मॉल स्थित बिग बाजार में बिल्कुल सन्नाटा था। अंधेरा था। ठीक पांच मिनट बाद लाइटें जलती हैं और 50 से ज्यादा खरीददारों की भीड़ बिग बाजार में टूट पड़ती है। जैसे लगा कि लोगों की लॉटरी लग गई हो। हर चेहरे पर खुशी के साथ एक चमक थी।
दरअसल जीएसटी की लांचिंग पर बिग बाजार ने शापिंग के लिए जीएसटी मुहूर्त शॉपिंग लांच किया है। बिग बाजार के प्रोडक्ट की खरीददारी पर दो-22 प्रतिशत तक छूट दी गई है। ऐसी जब छूट मिले तो लोग क्यों नहीं खरीदारी करेंगे। इस दौरान खास बात यह दिखी कि बिग बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम थे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा था। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही थी।
करीब साढ़े 12 बजे तक 400 से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के हावभाव से लग रहा था कि जीएसटी उनके लिए कोई हौव्वा नहीं था, बल्कि वे इंज्वाय करने पहुंचे थे। बिग बाजार के सीईओ धनजंय सेन गुप्ता ने बताया कि यह एक एतिहासिक क्षण है। टैक्स में सुधार आ रहा है। एक नई शुरुआत है। इसलिए ग्राहकों के लिए यह छूट दी गई है।

चीजें पसंद आईं, लेकिन खरीद नहीं पाए
जीएसटी की शापिंग पर टूट पड़े खरीददार
चीजें पसंद आईं, लेकिन खरीद नहीं पाए
बिग बाजार में कुछ चीजों के रेट अपडेट नहीं हो पाए। लोगों ने चीजें पसंद की, लेकिन जब वे बिलिंग काउंटर पर पहुंचे तो उसकी बिलिंग नहीं हो पाई। इससे लोगों में थोड़ी निराशा भी हुई। बिग बाजार के अधिकारियों ने बताया कि अभी पहला दिन था तो थोड़ी बहुत कंफ्यूजन थी। शनिवार को बाकी सामानों पर भी रेट अपडेट कर दिए जाएंगे।
वैट के नाम पर काटे गए बिल
बिग बाजार में जो बिल काटे जा रहे थे, उस पर जीएसटी का कहीं भी उल्लेख नहीं था। बिलों पर वैट और सर्विस टैक्स लिखा था। इस पर बिग बाजार के अधिकारियों का कहना था कि अभी लांचिंग हुई है। शनिवार से बिल पर जीएसटी भी लिखकर आने लगेगा।
क्या कहना है खरीदारों का
रात में पहली बार 12 बजे शापिंग करने का मौका मिला। इसलिए शापिंग करने चले आए। अच्छी छॅूट मिल रही थी, तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए।
एनके झिंगन