फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Grandfather was Captain in the British Army, grandchild became chief of Indian Air Force

दादा थे ब्रिटिश सेना में कैप्टन, पोता बना भारतीय वायु सेना प्रमुख

Sun, 18 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 18 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Grandfather was Captain in the British Army, grandchild became chief  of Indian Air Force
बरिंदर सिंह धनोआ

बरिंदर सिंह धनोआ के वायु सेना प्रमुख बनने की खबर जैसे उनके पैतृक गांव घंड़ूआं पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान गांव वालों ने मिठाइयां बांटीं। लोगों का कहना था कि उनके लिए यह गर्व की बात है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरिंदर सिंह धनोआ का जन्म गांव घंड़ूआं में हुआ था। उनके पिता सरयान सिंह आईएएस अधिकारी थे। वहीं 80 के दशक में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के पद पर भी रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पंजाब के गवर्नर के सलाहकार के पद पर भी काम कर चुके हैं। जबकि उनके दादा संत सिंह वर्ल्ड वार-2 में ब्रिटिश आर्मी में कैप्टन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। धनोआ इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून के एलुमनी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारगिल युद्ध में दिखा चुके हैं अपना जौहर

Grandfather was Captain in the British Army, grandchild became chief  of Indian Air Force
बरिंदर सिंह धनोआ

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में परिवार का घर व जमीन का कुछ हिस्सा है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि बरिंदर शुरू से ही अन्य बच्चों से अलग थे। वह पढ़ाई में काफी होशियार था। 

उसने गांव से बाहर जाकर स्टडी की थी। वह काफी मिलनसार और शालीन हैं। जब भी गांव आते हैं तो वह सबसे मिल कर ही जाते हैं।

कारगिल युद्ध में दिखा चुके हैं अपना जौहर
जानकारी के मुताबिक, 1999 में कारगिल युद्ध में वीएस धनोआ ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें युद्ध सेवा मेडल, वायु सेना मेडल मिला था। इसके अलावा वह अति विशिष्ट सेवा मेडल भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed