{"_id":"65649c3596770444aa00bcea","slug":"gram-dal-will-be-available-at-cheap-price-on-aadhar-card-in-jalandhar-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: प्याज के बाद अब सस्ते दाम पर मिलेगी चने की दाल, कीमत सिर्फ 60 रुपये किलो, मगर आधार कार्ड जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: प्याज के बाद अब सस्ते दाम पर मिलेगी चने की दाल, कीमत सिर्फ 60 रुपये किलो, मगर आधार कार्ड जरूरी
Mon, 27 Nov 2023 07:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:21 PM IST
सार
अगर आपके पास आधार कार्ड है तो अब आपको सस्ती कीमत पर दाल मिलेगी। केंद्र सरकार पंजाब के जालंधर में सस्ते दाम पर चने की दाल उपलब्ध कराएगी। एक आधार कार्ड पर सिर्फ चार किलो दाल मिलेगी। एक किलो दाल की कीमत 60 रुपये होगी।
विज्ञापन
चना दाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में सस्ते दाम पर प्याज के बाद अब चने की दाल मिलेगी। केंद्र सरकार लोगों को सस्ते भाव में दाल देगी। मंगलवार से जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी की दुकान नंबर-78 में 60 रुपये प्रति किलो चने की दाल मिलेगी।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर ही सस्ते दाम पर दाल मिलेगी। एक आधार कार्ड पर चार किलो चना दाल दी जाएगी। यह काउंटर महज एक घंटे खोला जाएगा। चने की दाल आम किराना की दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यह आपूर्ति केंद्र सरकार की नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से दी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10 बजे से दाल आम लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। हर रोज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही इसकी बिक्री होगी। वहीं, अधिकारियों के अनुसार बिना आधार कार्ड के किसी को भी दाल नहीं दी जाएगी। इससे पहले जालंधर की मकसूदां मंडी में सस्ता प्याज भी आधार कार्ड पर दिया गया था।
विज्ञापन