फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   govt not ready to give eward money tp olympian wrestler sakshi malik coach kuldeep malik

साक्षी मलिक के कोच को लेकर फिर हुआ विवाद, सरकार का सख्त रवैया

Thu, 06 Apr 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 06 Apr 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
govt not ready to give eward money tp  olympian wrestler sakshi malik coach kuldeep malik
साक्षी मलिक
रियो ओलंपिक में देश को पहला मेडल दिलवाने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच कुलदीप मलिक को लेकर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश सरकार ने ओलंपिक कोच मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


इस कारण उनको सम्मान नहीं दिया जा रहा है। सम्मान न मिलने से कुश्ती के चीफ कोच कुलदीप का दर्द छलकने लगा है। बॉक्सिंग कोच जगदीप हुड्डा भी सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं उन्होंने ने भी सरकार के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पहलवान साक्षी मलिक के मेडल जीतने में महिला कुश्ती के चीफ कोच कुलदीप मलिक का अहम रोल था। रेलवे में साक्षी के कुलदीप ही कोच रहे। ओलंपिक से पहले नेशनल कैंप में भी लगातार तीन महीने तक कुलदीप ने महिला पहलवानों को कुश्ती के दांवपेंच सिखाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार उनके साथ वादा करके भूल गई

govt not ready to give eward money tp  olympian wrestler sakshi malik coach kuldeep malik
साक्षी मलिक
साक्षी के मेडल जीतने के बाद केंद्र व हरियाणा सरकार ने उनको 10 लाख रुपये देकर सम्मानित करने की घोषणा की थी। प्रदेश में महरूम कुलदीप को केंद्र से 10 लाख रुपये मिल गए तो रेलवे ने भी उनको सम्मानित किया था, लेकिन हरियाणा सरकार उनके साथ वादा करके भूल गई।

बुधवार को सोनीपत में बातचीत के दौरान कुलदीप ने बताया कि पहली बार किसी कोच के सहारे तीन महिला पहलवान ओलंपिक तक गई और वहां मेडल भी जीता। इसके बावजूद कोच की इस तरह अनदेखी की जाएगी तो शायद ही आगे कोई पहलवान तैयार करने में इतनी मेहनत करेगा।

कुलदीप ने बताया कि वे मंगलवार को इस मामले में सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिले। उन्होंने कमेटी बनाकर जल्द कुछ करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed