{"_id":"58da2e5f4f1c1b477763ecb3","slug":"governor-addressed-to-punjab-assembly-over-financial-status","type":"story","status":"publish","title_hn":" आर्थिक घाटे पर स्थिति को सामने रखने के लिए सरकार लाएगी श्वेतपत्र: बदनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक घाटे पर स्थिति को सामने रखने के लिए सरकार लाएगी श्वेतपत्र: बदनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
वीपी सिंह बदनौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के लिए अहम वक्त शुरु हो चुका है। चुनाव से पहले तमाम वायदे करने वाली कांग्रेस को अब उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। पंजाब की 15वीं विधानसभा के पहले सत्र में राज्यपाल अभिभाषण वीपी सिंह बदनौर ने अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल ने कैप्टन सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि कैप्टन सरकार राज्य के विकास, और मौजूदा स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करेगी।
इसके साथ ही अमरिंदर सरकार की लिस्ट में वीआईपी कल्चर का खात्मा और सही प्रशासन देना प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि कैप्टन सरकार राज्य को वित्तीय दिवालियेपन से मुक्त करवाने के लिए और राज्य का वह गौरवमय स्थान जिसे देश में तेजी से विकास कर रहे राज्यों में कभी हासिल था, फिर बहाल करवाने के वादे से चुनी गई है। पंजाब सरकार राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विरोधी पार्टियों से भी पंजाब के हित में सहयोग मांगेगी। इसके साथ ही आर्थिक सुधार के लिए बहुत से कदम उठाने की बात कही गई है
इसके साथ ही प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भी पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही गई। राज्य में पढ़े-लिखे व अनपढ़ बेरोजगारों का सर्वेक्षण करवाया जाएगा। इनके लिए वार्षिक जिला रोजगार योजनाएं तैयार की जाएंगी। घर-घर नौकरी के तहत सरकार प्रदेश के हर परिवार को नौकरी उपलब्ध करवाएगी। शहीद भगत सिंह रोजगार स्कीम के तहत नौजवानों को ब्याज मुक्त टैक्सी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिसका भुगतान 5 साल तक करना होगा। साथ ही फ्री स्मार्ट फोन मुहैया करवाए जाएंगे।