{"_id":"69022e78a899b978480b36ef","slug":"government-will-teach-students-the-lessons-of-political-administration-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-857012-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विद्यार्थियों को राजनीतिक प्रशासन का पाठ पढ़ाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विद्यार्थियों को राजनीतिक प्रशासन का पाठ पढ़ाएगी सरकार
विज्ञापन
-मकसद, विद्यार्थियों में राजनीति के प्रति रुझान बढ़ाना
- सूबे से 117 स्कूल व कॉलेजों के विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
-राजनीतिक कार्य, बजट बनाना, बिल बनाना इत्यादि प्रक्रियाओं की दी जाएगी जानकारी
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में विद्यार्थियों को अब राजनीतिक प्रशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसका मकसद विद्यार्थियों को राजनीति के बारे में सही जानकारी देना है और उनमें इसके प्रति रुझान बढ़ाना है। इसके लिए प्रदेश भर की सभी विधानसभा हलकों से 117 विद्यार्थियों को चयन किया जाएगा। यह कार्य शिक्षा विभाग की मदद से होगा। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां इन विद्यार्थियों काे प्रोत्साहित करेंगे।
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि युवाओं को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझाने और राजनीति में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार यह प्रयास कर रही है। इसी के तहत सरकार पहले ही विद्यार्थियों के लिए विधानसभा के एक विशेष मॉक सत्र की घोषणा कर चुकी है जोकि 26 नवंबर को आयोजित होगा। उनके अनुसार पहले चरण में सभी विधानसभा क्षेत्रों से स्कूलों में वरिष्ठ कक्षाओं और कॉलेजों के एक-एक विद्यार्थियों का चयनित कर उन्हें लोकतंत्र प्रणाली की जानकारी देंगे।
संधवां ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और विधायी कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। उन्हें समझाया जाएगा कि किस प्रकार एक राज्य में नीतियां बनती हैं, उन पर बहस होती है और उन्हें लागू किया जाता है। उनके अनुसार यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पारदर्शी, शिक्षित और जागरूक शासन प्रणाली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है। इन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण सत्र के दौरान विधानसभा की प्रक्रिया, प्रश्नकाल, कार्यस्थगन प्रस्ताव, शून्यकाल और विधेयक पारित करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। विद्यार्थियों के चयन के लिए सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही इन विद्यार्थियों का नाम तय हो जाएगा।