{"_id":"6259759a9b22573c107d8b60","slug":"government-will-open-125-more-community-kitchens-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में फैसला: हरियाणा में सरकार 125 कम्यूनिटी किचन और खोलेगी, 10 रुपये में लोगों को मिलेगा पौष्टिक भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में फैसला: हरियाणा में सरकार 125 कम्यूनिटी किचन और खोलेगी, 10 रुपये में लोगों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
Fri, 15 Apr 2022 07:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Apr 2022 07:24 PM IST
सार
लगभग 23 स्थानों पर अटल किसान-मजदूर कैंटीन हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड चला रहा है। जहां किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है। बोर्ड 25 और स्थानों पर इन कैंटीन का विस्तार करेगा।
विज्ञापन
कम्यूनिटी किचन को लेकर समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव संजीव कौशल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जरूरतमंद लोगों के लिए 50 स्थानों पर चलाई जा रही कम्यूनिटी किचन के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 131 और ऐसी किचन खोलने का फैसला लिया है। इन किचन के माध्यम से लोगों को किफायती दर पर भरपेट भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने छह और जिलों के नागरिक अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को मुफ्त भोजन मुहैया कराएगा। 14 जिलों के नागरिक अस्पतालों में पहले से ही यह योजना चल रही है।
विज्ञापन
हरियाणा में जरुरतमंदों के लिए सरकार 100 नई कम्युनिटी किचन खोलने जा रही है। #Haryana #DIPRHaryana
- DPR Haryana (@diprharyana) 16 Apr 2022
विज्ञापन
यह जानकारी मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में शुक्रवाक को यहां राज्य में चलाई जा रही कम्यूनिटी किचन के संबंध में हुई बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि श्रम विभाग वर्तमान में नौ स्थानों पर इस प्रकार की कैंटीन चला रहा है, जहां श्रमिकों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन मिल रहा है। अब विभाग ने 100 और स्थानों पर कैंटीन खोलने का निर्णय लिया है। आगामी तीन माह में लगभग 50 ऐसी कैंटीन की शुरुआत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, किसानों व मजदूरों को किफायती भोजन उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 23 स्थानों पर अटल किसान-मजदूर कैंटीन हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड चला रहा है। जहां किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा है। बोर्ड 25 और स्थानों पर इन कैंटीन का विस्तार करेगा। यह आगामी छह माह में शुरू हो जाएंगी।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एसीएस अंकुर गुप्ता, श्रम विभाग के एसीएस राजा शेखर वुंडरू, महिला एवं बाल विकास विभाग की एसीएस डॉ. जी अनुपमा, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक विजय दहिया, विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, हैफेड के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।