{"_id":"61eed1be57edfb43d343f26e","slug":"government-will-not-open-schools-in-haryana-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 33 फीसदी बच्चों के साथ भी नहीं खुलेंगे 9वीं-12वीं के स्कूल, टीकाकरण पूरा होने का इंतजार करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 33 फीसदी बच्चों के साथ भी नहीं खुलेंगे 9वीं-12वीं के स्कूल, टीकाकरण पूरा होने का इंतजार करेगी सरकार
Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:54 PM IST
सार
हरियाणा सरकार अभी स्कूलों को नहीं खोलेगी। शिक्षा विभाग ने 28 जनवरी से रोस्टर अनुसार कक्षाएं शुरू करने का सरकार को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में बच्चों के लिए अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। सरकार ने 33 फीसदी बच्चों के साथ नौवीं-बारहवीं के स्कूल खोलने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 28 जनवरी से रोस्टर अनुसार बच्चों की कक्षाएं लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। सरकार कक्षाएं शुरू करने के लिए कोरोना के नए मामलों में कमी व 15-18 साल के स्कूली बच्चों का टीकाकरण पूरा होने का इंतजार करेगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि स्कूल खोलने पर विचार-विमर्श चल रहा है। मोरनी जैसे प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क न होने पर बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे। मार्च में परीक्षाएं हैं, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई जरूरी है। इसे देखते हुए स्कूल खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सप्ताह में तीन शिफ्ट में कक्षाएं लगाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
सोमवार-मंगलवार, बुधवार-गुरुवार व शुक्रवार-शनिवार को 33-33 फीसदी बच्चे स्कूल बुलाने का रोस्टर तैयार किया गया है। मगर, कोरोना संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। इसलिए बच्चों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भी राय ली जाएगी। उसके बाद ही स्कूल खोलने के अंतिम नतीजे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एक जनवरी से बंद हैं स्कूल
कोविड के मामले बढ़ने पर एक जनवरी से स्कूल बंद कर दिए गए थे। 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहे। उसके बाद कोविड के बढ़ते कहर के कारण 26 जनवरी तक बच्चों की छुट्टियां की गई हैं। 13 जनवरी से शिक्षकों के लिए 50 फीसदी रोस्टर लागू किया है। वे ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं।