फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government will celebrate Baba Saheb's birth anniversary as Village Swaraj Abhiyan

ग्राम स्वराज अभियान के रूप में बाबा साहेब की जयंती मनाएगी सरकार

Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government will celebrate Baba Saheb's birth anniversary as Village Swaraj Abhiyan
Ambedkar Jayanti
हरियाणा सरकार ने  14 अप्रैल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती से 5 मई तक  ‘ग्राम स्वराज अभियान’ मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। ढेसी ने बताया गया कि ग्राम स्वराज अभियान के दौरान केंद्र सरकार ने 21058 गांवों, जिनमें हरियाणा के 235 गांव शामिल हैं, में 7 योजनाएं जिनमें उज्ज्वला योजना, उजाला कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुष के अलावा हर घर बिजली पहुंचाने से जुड़ी सौभाग्य योजना, जन धन योजना,  पीएम सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजनाएं हैं, को सार्वभौमिक कवरेज प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा और इस दिन देश के प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत , 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इसी प्रकार, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मनाया जाएगा और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन देश की ग्राम सभाओं को  दूरदर्शन एवं रेडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed