{"_id":"6d3164e01e597de1c68359d182235912","slug":"government-teacher-on-the-path-of-demostration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नमेंट टीचर संघर्ष की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नमेंट टीचर संघर्ष की राह पर
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट टीचर यूनियन की जिला इकाई के एक दल ने मंगलवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इस दौरान जहां उन्होंने अपनी मांगाें के बारे में विधायक को बताया। वहीं, एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। यूनियन ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगों को जल्दी पूरी नहीं की गईं तो टीचर 19 जनवरी को शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका के जिले में झंडा मार्च करेंगे।
जीटीयू की जिला इकाई के मेंबर प्रधान कुलदीप सिंह सिद्धू व महासचिव सुरजीत सिंह की अगुवाई में विधायक से मिले। इस मौके यूनियन के मेंबरों ने विधायक को बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन, हर बार उनकी मांगों को विभाग द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवंबर में जब मुलाजिमों ने संघर्ष शुरू किया था। उस समय विभाग के अधिकारियों ने मांगों को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, अभी तक उस पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। जीटीयू की प्रमुख मांगों में सीएसएस अध्यापकों की 16 महीनों से रुकी हुई सेलरी रिलीज करवाना है। साथ ही इन अध्यापकों पर टीईटी टेस्ट पास करने की शर्त हटाना है। एसएसए-रमसा मुलाजिमों को रेगुलर करना। विभिन्न श्रेणियों में टीचरों को प्रमोशन देने समेत कई मांगे शामिल हैं। इस मौके रविंदर सिंह, गुरमनजीत सिंह, ओम प्रकाश, दीदार सिंह, जसमेर सिंह, सुखविंदरजीत सिंह और प्रेम सिंह मौजूद थे।