फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government should end the hunger strike of Jagjit Singh Dallewal by talking to the farmers: Hooda

किसानों से बातचीत कर जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन करवाए खत्म कराए सरकार : हुड्डा

Thu, 12 Dec 2024 07:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Government should end the hunger strike of Jagjit Singh Dallewal by talking to the farmers: Hooda
किसानों की मांगें जायज, दिल्ली जाने से रोकना प्रजातंत्र विरोधी कदम : हुड्डा
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा का कहना है कि किसानों की मांगें जायज हैं और दिल्ली जाने से रोकना प्रजातंत्र विरोधी कदम है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 16 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी सेहत लगातार गिर रही है। भाजपा सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसानों से बातचीत करनी चाहिए। उनकी मांगों का समाधान कर तुरंत जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाना चाहिए।
हुड्डा चंडीगढ़ आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, किसान कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं। वे सरकार को उसका अपना वादा याद दिला रहे हैं। यह वही वादा है, जो सरकार ने किसान आंदोलन को खत्म करवाते हुए किसानों से किया था। किसान चाहते हैं कि उन्हें एमएसपी की गारंटी मिले और यह मांग पूरी तरह जायज है।
विज्ञापन

किसान की आवाज दबाने की बजाय सरकार को बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। सभी को प्रजातंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से कहीं भी आने-जाने या अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों से यह अधिकार छीन रही है, जबकि किसानों ने सरकार की बात मानते हुए बिना ट्रैक्टर-ट्राली के दिल्ली जाने की बात मान ली है। ऐसे में अब उनको रोकना पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। गुरुग्राम के क्लब में बम धमाके पर टिप्पणी करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बमबारी जैसी वारदातों से प्रदेश की जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed