पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो पढ़ें नया सरकारी फरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती में अब सिर्फ दौड़ने से काम नहीं चलेगा। इस व्यवस्था में सरकार बदलाव किया है। पढें सरकारी फरमान। दरअसल हरियाणा पुलिस की भर्ती के व्यवस्था को प्रदेश सरकार ने पारदर्शी बना दिया है।
दौड़ के अलावा लिखित परीक्षा में भी अभ्यर्थी को अपना कौशल दिखाना होगा। अभी तक पुलिस भर्ती में दौड़ और सीने का नाप अहम भूमिका निभाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
सीने का नाप भी भर्ती में फीते के बजाय मशीन से लिया जाएगा। सबसे अहम बात यह है कि जिस अभ्यर्थी का कद जितना अधिक होगा, उसे उतनी अधिक वरीयता दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ कद की ऊंचाई से ही अभ्यर्थी भर्ती क्लीयर कर जाएगा।
अब एजुकेशनल क्वालीफिकेशन भी मायने रखेगी
लिखित परीक्षा के साथ एजुकेशनल क्वालीफिकेशन भी मायने रखेगी। मसलन यदि भर्ती में शामिल कोई अभ्यर्थी एमए है तो उसे बीए पास से अधिक वरीयता दी जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जो अधिकतम 15 अंकों की होगी।
इसमें शारीरिक दक्षता व सहनशीलता को जांचा जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवार की टेस्ट दूरी 5 किलोमीटर और आवश्यकसमय 25 मिनट होगा, जबकि महिला उम्मीदवार की टेस्ट दूरी 2.5 किलोमीटर होगी और आवश्यक समय 15 मिनट होगा। वहीं, भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार की टेस्ट दूरी 2.5 किलोमीटर और आवश्यक समय 13 मिनट का होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरने के लिए उम्मीदवार अपेक्षित मेडिकल उपयुक्तता परीक्षण का स्वयं जिम्मेवार होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले असफल उम्मीदवारों को, इससे आगे की चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।