{"_id":"6667095aa1accf981c0d4be6","slug":"government-engaged-in-solving-problems-of-employees-and-businessmen-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-441842-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कर्मचारियों और व्यापारियों की दिक्कतें दूर करने में जुटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कर्मचारियों और व्यापारियों की दिक्कतें दूर करने में जुटी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में कर्मचारी और व्यापारी रहे नाराज
आज शिक्षा मंत्री से होगी हसला प्रतिनिधिमंडल की बैठक
जल्द ही कृषि मंत्री के साथ हो सकती है मंडी व्यापारियों की बैठक
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों में कर्मचारियों और व्यापारियों की नाराजगी झेल चुकी हरियाणा सरकार अब विधानसभा चुनावों से पहले इनको साधने की तैयारी में है। रणनीति के तहत अब एक-एक करके कर्मचारी और व्यापारी संगठनों के साथ बैठकें होंगी। बैठक में उनकी मांगों और लंबित मामलों की जानकारी लेकर उनको निपटाने पर फोकस किया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल की बैठक मंगलवार को शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के साथ होनी है। इसके बाद कृषि मंत्री के साथ भी व्यापारी और मंडी के आढ़तियों की बैठक संभावित हैं। इनके अलावा अलग-अलग संगठनों के लिए संंबंधित मंत्रियों की बैठकों के शेड्यूल तैयार किए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव का आंकलन करने के बाद हरियाणा सरकार ने महसूस किया कि कर्मियों और व्यापारियों की नाराजगी के चलते परिणाम सकारात्मक नहीं रहे। दोनों ही वर्गों ने सरकार से नाराजगी जताई है। कर्मचारियों में जहां ओल्ड पेंशन स्कीम से लेकर लंबित भत्ते और अन्य मांगें शामिल हैं। पिछले साढ़े नौ साल से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। बार-बार आंदोलन के बाद भी सरकार ने कर्मियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया। इसलिए कर्मचारियों ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले घोषणा की थी कि मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ मुखालफत करेंगे।
आढ़तियों को नहीं मिल रहे एक ही दुकान पर दो-दो लाइसेंस
प्रदेशभर की मंडियों के आढ़ती भी सरकार से खासे नाराज हैं। एक तो पहले के मुकाबले उनकी आढ़त कम हो गई, जबकि मंडी में दुकान के आधार पर दो-दो लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। व्यापारियों की मांग है कि दुकान के एक और दो फ्लोर को लेकर दो-दो लाइसेंस जारी करने चाहिए, जबकि सरकार की नीति एक दुकान पर एक ही लाइसेंस देने की है। आढ़ती दोनों मांगों को लेकर हर बार खरीद सीजन में आंदोलन करते रहे हैं। अब इन मामलों को लेकर आढ़तियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है। जल्द ही इनकी बैठकें संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों के साथ होगी।
विज्ञापन
तबादला अभियान और लंबित पदोन्नति समेत कई मामले
स्कूल लेक्चरर का ट्रांसफर ड्राइव और प्रिंसिपल प्रमोशन को लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार 11 जून को शिक्षा राज्यमंत्री सीमा त्रिखा से मुलाकात करेगा। हसला प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंधु ने बताया कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान स्कूल लेक्चरर की ट्रांसफर ड्राइव और प्रिंसिपल प्रमोशन सहित कई अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी और मार्किंग के मुद्दे पर भी शिक्षा मंत्री से बातचीत की जाएगी।
कंप्यूटर लैब सहायकों की शिक्षा सदन में निदेशक के साथ होगी बैठक
वहीं, कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन को सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जितेंद्र सिंह ने बैठक के लिए शिक्षा सदन बुलाया है। कंप्यूटर लैब सहायकों की ओर से एचकेआरएन में मर्ज करने का विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर कंप्यूटर लैब सहायकों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, जिसमें शिक्षा विभाग को कोर्ट ने खूब फटकार लगाई थी।