फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   government doctors recruitment in haryana

सरकारी डॉक्टर बनना है तो तैयार रहें, 761 पदों पर भर्ती जल्द

Sat, 04 Jul 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
government doctors recruitment in haryana

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगले दो माह में प्रदेश के किसी भी अस्पताल में चिकित्सकों की सीट खाली नहीं रहेगी। राज्य सरकार शीघ्र 761 डॉक्टरों तथा 2900 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती कर लेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों को स्थाई रखने के लिए अच्छा पैकेज भी देगी।

विज्ञापन


इसके लिए राज्य सरकार ने आसपास के प्रदेशों व निजी अस्पतालों से रिपोर्ट एकत्रित की है। सरकार इस विषय पर मंथन कर रही है कि चिकित्सकों को अच्छा वेतन दिया जाए और डॉक्टरों की सुविधाओं में भी इजाफा किया जाए। खेल मंत्री अनिल विज शुक्रवार को पंचायत भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र से सरकार को काफी उम्मीदें थी कि बॉक्सर विजेंद्र हरियाणा की तरफ से खेलकर ओलंपिक खेलों में मेडल जीते, लेकिन बॉक्सर विजेंद्र के निर्णय से उन्हें तथा सरकार को ठेस पहुंची है, जिसके चलते ही राज्य सरकार नई खेल नीति में परिवर्तन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत एक नई पहल

government doctors recruitment in haryana

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार सरकार प्रदेश के सबसे स्वच्छ सरकारी अस्पताल को 50 लाख रुपये  का प्रथम पुरस्कार देगी। द्वितीय स्थान पर रहने वाले सरकारी अस्पताल को 20 लाख रुपये और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित नए क्राइटेरिया के अनुसार तीन-तीन लाख रुपये का पुरस्कार भी देगी।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश के अस्पतालों की स्वच्छता का आंकलन करने जा रही है। शीघ्र ही सभी अस्पतालों में लैब को अप-टू-डेट किया जाएगा ताकि हर प्रकार का टेस्ट सरकारी अस्पताल की लैब में ही संभव हो सके। प्रत्येक सरकारी अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन और डायलिसिस की सुविधा इसी साल से ही मुहैया करा दी जाएगी।

इसके अलावा 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कैथ लैब को भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर पानीपत और दिल्ली के बीच एक आधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार जमीन की तलाश कर रही है। जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी होंगी, तो ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार अस्पतालों को अप-टू-डेट और अपडेट करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। सरकार का पूरा फोकस प्रदेश के लोगों को अच्छी और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है।

नेशनल हाइवे पर बनाया जाएगा ट्रॉमा सेंटर

government doctors recruitment in haryana

प्रदेश के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली और पानीपत के बीच 100 किमी के बीच नेशनल हाइवे पर ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पीजीआई रोहतक में बने ट्रॉमा सेंटर के लिए उपकरणों की खरीद के साथ ही वहां कर्मचारियों की नियुक्ति के भी आदेश कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र के फैसले से सरकार को ठेस पहुंची है। बॉक्सर विजेंद्र के निर्णय से आहत होकर सरकार नई खेल नीति में परिवर्तन करेगी ताकि दूसरे खिलाड़ियों पर इसका प्रभाव न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed