फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Government could not answer the questions: Hooda

जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा-जजपा, सवालों का जवाब नहीं दे पाई सरकार : हुड्डा

Fri, 23 Feb 2024 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Government could not answer the questions: Hooda
-पहले घोषणा पत्र, फिर संकल्प पत्र और अब गांरटी की बात करते हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की बजाए सरकार उनसे बचती नजर आई। ये बेहद शर्मनाक है कि मेनिफेस्टो के वादों, घोटालों, बेरोजगारी, अपराध, नशे, महंगाई व किसानों के मुद्दे पर बोलने की बजाए सरकार व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उतर आई। इस सरकार पर कैसे विश्वास किया जा सकता है, पहले ये घोषणा पत्र की बात करते थे, फिर संकल्प पत्र और गारंटी की बात कर रहे हैं। सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है, इसलिए कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुड्डा ने कहा कि सरकार किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण व नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। हुड्डा ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कांग्रेस का मकसद इस सरकार को आईना दिखाना था। लेकिन सरकार ने जानबूझकर विपक्ष को बोलने का पूरा मौका नहीं दिया और सिर्फ सत्तापक्ष को समय दिया गया। बावजूद इसके सरकार जनता के सवालों का जवाब देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में इस सरकार ने प्रदेश की ऐसी हालत बना दी है कि स्कूलों में टीचर, अस्पताल में डॉक्टर और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों का भारी अभाव है। जरूरत पड़ने पर ये सरकार कोरोना काल में मरीजों को दवाई और ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई।

बाक्स
घोटालों के सबूत भी सरकार हमसे मांग रही
हुड्डा ने कहा कि अनगिनत भर्ती घोटालों को अंजाम देने के बाद सरकार विपक्ष से घोटालों के सबूत मांग रही है। जबकि सबूत जुटाना जांच एजेंसियों का काम होता है, जोकि सरकार के अधीन काम करती हैं। एचपीएससी वाट्सअप चैट की सरकार को जांच करानी चाहिए। इसके अलावा, प्रदेश में ई रवाना और अवैध खनन को लेकर बड़ा घोटाला हुआ है। लेकिन सरकार केवल एसआईटी बनाती है और रिपोर्ट सदन में नहीं पेश की जाती। हुड्डा कहा कि मौजूदा सरकार के समय परचून की दुकान पर सामान की तरह नौकरियां बेची जा रही हैं। आज हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं और हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed