{"_id":"3a9711196d31e9d4564d96db87b28a49","slug":"got-possession-of-land-for-municipal-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल ही गई नगर निगम दफ्तर के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल ही गई नगर निगम दफ्तर के लिए जमीन
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 में नगर निगम दफ्तर बनने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने निर्धारित अवधि 20 दिसंबर से पहले ही नगर निगम को 1.85 एकड़ जमीन का पजेशन दे दिया।
डीटीपी की ओर से जोनिंग प्लान सौंपने के बाद हुडा की संपदा अधिकारी ने इस जमीन का पजेशन नगर निगम को सौंप दिया है।
अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में ‘निगम को अगले हफ्ते मिलेगा पजेशन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पहले ही बता दिया था कि नगर निगम को 20 दिसंबर से पहले ही जमीन का पजेशन मिल जाएगा।
अब जमीन का पजेशन मिलने के बाद नगर निगम को आवेदन भेजकर छह आर्किटेक्ट्स ने भवन निर्माण पर सहमति जताई है।
निगम अधिकारियों का दावा है कि यह बिल्डिंग शहर के आधुनिकतम भवनों में से एक होगा। अगले दो वर्षों में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
सेक्टर-तीन स्थित नगर निगम दफ्तर बनाने के लिए हुडा ने 1.85 एकड़ जमीन अलॉट कर दी थी, लेकिन पजेशन नहीं मिलने की वजह से अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हुडा को नगर निगम को 20 दिसंबर तक पजेशन सौंपने का आदेश दिया था, लेकिन हुडा ने आखिरी तारीख से पहले ही निगम को 1.85 एकड़ जमीन का पजेशन दे दिया।
हुडा ने 8460 वर्ग मीटर भूमि का नगर निगम को पजेशन दे दिया है। निगम की ओर से इस जमीन के लिए चार किश्तों में बकाया रकम चुकाया जाना है।
वंदना दिसोदिया, संपदा अधिकारी, हुडा