फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   google boy will host national flag in britain on 15 august

15 अगस्त को गूगल ब्वॉय ब्रिटेन में फहराएगा देश का झंडा

Wed, 12 Aug 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा (करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा (करनाल) Updated Wed, 12 Aug 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
google boy will host national flag in britain on 15 august

गूगल ब्वॉय कौटिल्य 15 अगस्त को ब्रिटेन में अपने देश का तिरंगा फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाएगा और वहां इंडियन सोसायटी की ओर से आयोजित प्रोग्राम में कौटिल्य को भारत गौरव अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटेन के यार्क शहर के एक स्टेडियम में प्रोग्राम है और इसी स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता है। इसमें कौटिल्य अपनी प्रतिभा दिखाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान वह वी एक्स खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेगा। मंगलवार को ब्रिटेन रवाना होने से पहले घरौंडा में कौटिल्य और उसके पिता सतीश शर्मा मीडिया से रूबरू हुए। सतीश शर्मा ने बताया कि ब्रिटेन के स्टेडियम में 14 से 16 अगस्त तक प्रतियोगिता है। इसमें पांच बाल होती हैं और दस खिलाड़ी।
विज्ञापन


टीम के कप्तान साहिल तिवारी ने बताया कि पहली बार सात साल के बच्चों का इस प्रतियोगिता में चयन हुआ है, जोकि भारत के लिए कौटिल्य का चयन होना गौरव की बात है। यूके में होने वाली प्रतियोगिता में लगभग 14 देशों की टीम हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व

google boy will host national flag in britain on 15 august

मंगलवार को यूके जाने से पूर्व गूगल ब्वॉय कौटिल्य और साथ में इनके पिताजी सतीश शर्मा ने बताया कि गर्व की बात है कि वह दूसरे देश में जाकर अपने भारत देश का तिरंगा फहराएगा। अपने जीवन कुछ नया करके दिखाना चाहिए, ताकि भविष्य में देश की उन्नति में अपनी हिस्सेदारी निभा सकें।

उन्होंने बच्चों के बारे में बोलते हुए कहा कि बच्चों ने पढ़ाई में अपना मन लगाना चाहिए और अच्छे संस्कार प्राप्त करके आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कौटिल्य यूके में आयोजित 14 देशों की वीएक्स प्रतियोगिता में 15 बच्चे हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed