फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goods kept outside shops in Motor Market seized

Chandigarh News: मोटर मार्केट में दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

Sat, 31 Jan 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Goods kept outside shops in Motor Market seized
मनीमाजरा। मोटर मार्केट में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्था को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने विशेष अभियान चलाकर दुकानों और ढाबों के बाहर सड़कों व फुटपाथों पर रखा सामान हटवाया। इस दौरान 26 दुकानदारों के चालान काटे गए और टायर, गाड़ियों के पार्ट्स, मैकेनिकों की कुर्सियां, टेबल सहित अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त की अगुवाई में एरिया इंस्पेक्टर ललित त्यागी और उनकी टीम ने की। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। शाम के समय खाने-पीने की दुकानों के बाहर लगाए गए अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed