फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   goodnews for For cycle rider

साइकिल चलाने के शौकीन हैं तो ये पढ़ें

Wed, 18 Dec 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
goodnews for For cycle rider
सोलर सिटी के बाद अब चंडीगढ़ साइकिल सिटी बन जाएगी। विदेश की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी जल्द ही पब्लिक बाइकिंग या बाइसाइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


इस सिस्टम के तहत एक तरफ शहर में प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। इस सिस्टम को लागू करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय प्रशासन की वित्तीय सहायता करेगा।

हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में हुई बैठक में मंत्रालय के सचिव डॉ.सुधीर कृष्णा ने प्रशासन के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि पब्लिक बाइकिंग सिस्टम के लिए प्रशासन को मंत्रालय से वित्तीय सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसा होगा यह सिस्टम
इस सिस्टम के तहत प्रशासन शहर के लगभग 40 सार्वजनिक स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनाएगा। यहां साइकिलें खड़ी होंगी।

इस स्टैंड से कोई भी साइकिल लेकर उससे घूम सकता है और उसे किसी दूसरे स्टैंड पर जमा कर सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर उसे मामूली चार्ज देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से सेक्टर-17 जाना चाहता है तो वह पीयू के साइकिल स्टैंड से साइकिल लेकर सेक्टर-17 चला जाएगा। अगर उसे वापस पीयू नहीं जाना है तो वह उसे सेक्टर-17 के स्टैंड में ही जमा कर देगा।

इस स्कीम को लागू करने के लिए प्रशासन को हजारों की संख्या में साइकिल खरीदेगा।

स्मार्ट कार्ड बनेगा
पब्लिक बाइकिंग सिस्टम का जो उपयोग करना चाहेगा उसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए उसे कुछ दस्तावेज देने होंगे जिनमें रेजिडेंस प्रूफ शामिल होगा।


इसके बाद प्रशासन रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति का स्मार्ट कार्ड बनाएगा। इसका उद्देश्य यह होगा कि कोई साइकिल का दुरुपयोग न करे।

लोगों को होगी आसानी : वीके सिंह
चंडीगढ़ के वित्त सचिव वीके सिंह ने कहा कि पब्लिक बाइकिंग सिस्टम विदेशों में काफी लोकप्रिय है। इसे हम चंडीगढ़ में शुरू करना चाहता है।

इसके शुरू होने से यहां प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए आसानी से साइकिल मिल जाएगी।

नए साइकिल ट्रैक बनेंगे
शहर में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से शुरू किए जाने वाले पब्लिक बाइकिंग सिस्टम के लिए उन सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे जहां अभी तक ट्रैक  नहीं हैं।

साथ ही जहां साइकिल ट्रैक की हालत खराब है, उसे भी ठीक किया जाएगा। इसके अलावा साइकिल सवारों को दुर्घटना से बचाने के लिए प्रशासन कई अन्य कदम भी उठाएगा।

प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने रविवार को खुद साइकिल चलाकर साइकिल ट्रैक का हाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed