फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, online registration starts at pgi

गुड न्यूजः PGI में आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Wed, 09 Dec 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
good news, online registration starts at pgi

पीजीआई ने अपने सभी डिपार्टमेंट में आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत मरीज पीजीआई के वेबसाइट में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन


इससे मरीज को कार्ड बनवाने के लिए जो लाइन लगानी पड़ती थी, उससे छुटकारा मिलेगा। कार्ड बनवाने में ही मरीज को दो से तीन घंटे का समय लग जाता था। इससे मरीजों को काफी परेशानी आती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


पीजीआई के मुताबिक एडवांस आई सेंटर, स्किन डिपार्टमेंट, डीडीटीसी, ईएनटी, जनरल सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, गायनी, ओरल हेल्थ साइंस, पीडियाट्रिक्स मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स आर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स सर्जरी, प्लासिस्टक सर्जरी, यूरोलाजी व साइकेट्री डिपार्टमेंट में सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई की ओर से बताया गया है कि मार्च 2015 से अब तक 11 हजार आनलाइन रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसके लिए मरीजों को पीजीआई की वेबसाइट http://pgimer.edu.in पर जाना होगा। उसमें आन लाइन रजिस्ट्रेशन के सेक्शन में जाना होगा। उसमें क्लिक करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

डाक्टरों का अप्वाइंटमेंट नहीं

हालांकि पीजीआई की वेबसाइट पर आनलाइन अप्वाइंटमेंट का भी बाक्स दिया गया है, लेकिन अभी अप्वाइंटमेंट नहीं हो रहे। यदि पीजीआई में अप्वाइंटमेंट सुविधा शुरू होती है तो मरीजों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। हालांकि कुछ डाक्टरों का मानना है कि पीजीआई फिलहाल अप्वाइंटमेंट की सुविधा शुरू होना काफी मुश्किल है। कई सारी अड़चनें हैं। इसीलिए पीजीआई ने भी अपनी वेबसाइट में अप्वाइंटमेंट का बाक्स देकर उसे फिलहाल बंद कर दिया है।


सिर्फ जीएमसीएच 32 में अप्वाइंटमेंट
चंडीगढ़ में सिर्फ जीएमसीएच 32 में अप्वाइंटमेंट की सुविधा दी गई है। इसमें मरीज सीधे डाक्टरों का अप्वाइंटमेंट लेते हैं। अप्वाइंटमेंट के बाद मरीज तय समय पर जाकर डाक्टरों को दिखा सकता है। इस सुविधा में अप्वाइंटमेंट लेने के साथ मरीज का आटोमैटिक रजिस्ट्रेशन हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed