फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, now registration certificate avliable on auto dealer

गुड न्यूज: हरियाणा में अब डीलर के पास ही मिलेगी आरसी

Sat, 14 Nov 2015 09:52 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Nov 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
good news, now registration certificate avliable on auto dealer

हरियाणा में वाहन खरीदने पर अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वाहन खरीद के साथ ही डीलर से आरसी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन


सूबे की कुछ एजेंसियों को सरकार ने इस काम के लिए अधिकृत कर दिया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लोग बिचौलियों के चक्कर में पड़ने से बच जाएंगे।
विज्ञापन


डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत नए वाहन खरीदने वालों को एक ही छत के नीचे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) जल्द मुहैया करवाई जाएगी। इससे पहले दिल्ली और पंजाब में इस तरह की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा के लिए प्रदेश में अब तक 40 ऑटोमोबाइल एजेंसियों को अधिकृत किया जा चुका है। जल्द ही पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा।

अभी तक नए वाहन खरीदने वालों को पासिंग और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए कई दफ्तरों में चक्कर काटने पड़ते थे। इसमें अधिक वक्त लगने के साथ कई और तरह की परेशानियां भी पेश आ रही थीं। इस पहल के जरिए वाहन मालिकों को पहले के बराबर ही रकम चुकाने पर एजेंसियों से आरसी मुहैया होगी।

अब तक वाहनों के रजिस्ट्रेेशन नंबर हासिल करने में 15 दिन से एक महीने का वक्त लगता था। इसमें आने वाली परेशानियों से बचने के लिए अक्सर वाहन मालिकों को बिचौलियों से मदद लेना मजबूरी बन चुकी थी।


प्रदेश में कुछ जगहों पर डीलर प्वायंट रजिस्ट्रेशन नंबर की ट्रायल आधार पर शुरुआत की गई थी, जिसकी सफलता को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में यह सुविधा मुहैया करने का फैसला लिया गया है।
-----------------
डीलर प्वायंट रजिस्ट्रेशन से होगा फायदा
-नए वाहन खरीदने के बाद इससे संबंधित दस्तावेज डीलर को मुहैया कराना होगा
-डीलर की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ इंस्पेक्शन जारी किया जाएगा
-संबंधित दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद डीलर की ओर से आरसी जारी किए जाएंगे
-डीलर की ओर से इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट हासिल कर, वाहन के चेसिज नंबर का पेंसिल प्रिंट लिया जाएगा
-तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद डीलर के जरिए ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed