फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news, now property tax will be online at haryana

हरियाणा में अब ऑनलाइन जमा होगा प्रापर्टी टैक्स

Tue, 15 Dec 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 15 Dec 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
good news, now property tax will be online at haryana

हरियाणा के उपभोक्ताओं को प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने की सुविधा

विज्ञापन
देने के लिए शहरी स्थानीय निकाय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, उसी तरह शहरी निकाय संस्थाओं को भी मजबूत करने के साथ-साथ पारदर्शी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के नगर निगमों में प्राथमिकता के आधार पर प्रापर्टी मालिक एवं उनसे जुड़ी जानकारियों को डिजिटलाइज करना शुरू किया जा चुका है। जल्द ही यह डाटा ऑनलाइन होगा और आम आदमी के लिए निकाय संस्थाओं में लंबी लाइन में खडे़ होने और उनका प्रापर्टी टैक्स खाते में अपडेट होने की परेशानी से निजात मिलेगी।

निकाय संस्थानों में आने वाली प्रत्येक प्रापर्टी को विशिष्ट पहचान नंबर जारी किया जाएगा। इसके बारे में ऑनलाइन कहीं से भी पूरी जानकारी जुटाई जा सकेगी। प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली प्रापर्टी के लिए केंद्रीयकृत जानकारी जुटाना आसान होगा।

नागरिक अपनी संपत्ति की संपत्ति गणना खुद कर सकें, इसके लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर की व्यवस्था वेबसाइट पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी संपत्ति के विवरण की खोज एवं उसका कर मूल्यांकन करने के बाद ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम होंगे। आमतौर पर कर मूल्यांकन में गलती मिलने के कारण जहां-तहां भटकने की बजाय नागरिकों को ऑनलाइन ही अपने कर मूल्यांकन को दुरुस्त कर कर अदा करने में आसानी होगी।

इसके लिए उसे निकाय संस्था में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। ऑनलाइन भुगतान के लिए नागरिकों को भुगतान के विकल्प और किश्त में कर भुगतान करने की सुविधा भी मिलेगी। बकाया कर जानने के लिए भागदौड़ करने वाले नागरिकों को यह जानकारी उनके विशिष्ट पहचान नंबर के साथ ऑनलाइन जांचनी आसान रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed