{"_id":"6d303d48fa579597ba7fd35c1b637996","slug":"good-news-now-get-water-morning-at-2-30am","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब सुबह ढाई बजे मिलेगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब सुबह ढाई बजे मिलेगा पानी
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल महीना खत्म होते ही शहर में पानी की सप्लाई एक घंटा बढ़ा दी जाएगी। एक मई से शहर के सभी पंप हाउस तड़के ढाई बजे स्टार्ट कर दिए जाएंगे। करीब आधे घंटे में प्रेशर से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं नीचे के घरों में तो पंप हाउस स्टार्ट होने के कुछ देर बाद ही पानी आने लगेगा। आजकल पंप हाउस सुबह साढ़े 3 बजे चलाए जाते हैं, लेकिन गर्मियों में पानी की मांग बढ़ जाती है और लोगों की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम ऐसा कर रहा है। पंप हाउस जल्दी शुरू होने से ओवरहेड वाटर टैंक भी जल्दी भरेंगे।
विज्ञापन
हर साल गर्मियों में पानी की खपत 116 एमजीडी तक पहुंच जाती है जबकि पानी की सप्लाई 87 एमजीडी है। इतने गैप को कम करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, लोगों के चालान भी किए जाते हैं। वहीं नगर निगम की ओर से शहर में 38 नए ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये होगी पानी की टाइमिंग
सुबह: ढाई बजे से सुबह 9 बजे तक
शाम: साढ़े 5 बजे से रात 9 बजे तक
सुबह उठने से पहले भर जाएंगे टैंक
अब लोगों के उठने से पहले घरों के टैंक में पानी भर जाएगा। अभी सुबह 3.30 बजे पंप हाउस स्टार्ट होते हैं और 4 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू होती है। तब तक लोग उठ जाते हैं और पानी का इस्तेमाल होने लगता है। ऐसे में टैंक देरी से भरते हैं। अब सुबह ढाई बजे पानी छोड़ा जाएगा तो लोगों के उठने से पहले टैंक में पानी की स्टोरेज हो जाएगी।