{"_id":"09f75191ad8c71f2dff8dc1db07d332d","slug":"good-news-now-common-people-will-get-free-computer-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: अब आम लोगों को मुफ्त में मिलेगी कंप्यूटर ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: अब आम लोगों को मुफ्त में मिलेगी कंप्यूटर ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आपको कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। आपके सेक्टरों में बने कॉमन सर्विस सेंटर में ही आपको कंप्यूटर ट्रेनिंग मिल सकेगी।
विज्ञापन
पंचकूला के ग्यारह कामन सर्विस सेंटर में यह कंप्यूटर की यह ट्रेनिंग इसी माह के अंत से शुरू हो जाएगी। इसके लिए हरेक कॉमन सर्विस सेंटर में कंप्यूटर का सेटअप किया जा रहा है। इस सेवा का नाम है एमडीएलएम।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया की योजना को आगे बढ़ाने के लिए पंचकूला के इन कॉमन सर्विस सेंटरों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला में इन कॉमन सर्विस सेंटरों में कंप्यूटर लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिसके माध्यम से आंगनवाड़ी वर्करों और अन्य गरीब तबके के लोगों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी, जिससे कि वे आनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकें।
इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति यहां ट्रेनिंग ले सकेगा। पंचकूला के डीसी विवेक आत्रेय ने बताया कि डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत पंचकूला में ट्रेनिंग के लिए काम शुरू हो गया है।
सभी केंद्रों में जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
सेक्टर-15 स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के जसपाल सिंह ने बताया कि सेंटर में अब इलेक्ट्रिसिटी बिल जमा होना शुरू हो गया है। इससे अब लोगों को बिजली घर तक नहीं जाना होगा। कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड और वोटर कार्ड को लिंक करने की सुविधा भी शुरू हो चुकी है।