{"_id":"15e211fc7a2d447180e48900b044afe6","slug":"good-news-for-women-contract-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्ट महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्ट महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Jun 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के कार्यालयों में कांट्रैक्ट महिला कर्मचारियों को भी अब सरकारी कर्मचारी की तरह छह महीने की पेड मैटरनिटी लीव मिलेगी।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले अनुबंध पर लगी महिला कर्मचारियों को अधिकतम तीन महीने की पेड मैटरनिटी लीव या अनुबंध जारी रहने तक दी जाती है।