{"_id":"580f73154f1c1b944ebc27d3","slug":"good-news-for-the-first-time-army-who-deployed-on-the-border-will-also-vote","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: पहली बार सीमा पर तैनात फौजी भी डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: पहली बार सीमा पर तैनात फौजी भी डाल सकेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
सीमा पर तैनात फौजी भी डाल सकेंगे वोट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सरहद पर देश की रक्षा कर रहे फौजी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इसमें सीमा पर तैनात फौजी इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पंजाब में बड़ी संख्या में लोग फौज में हैं, जोकि सीमा पर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इसके चलते वे चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे। क्योंकि दूरदराज के इलाकों में पोस्टिंग के चलते पोस्टल बैलेट का समय पर पहुंचना संभव नहीं होता है, लेकिन अब वे विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार होगी इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट से वोटिंग
चुनाव
- फोटो : Demo Pic
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने बताया कि आयोग ने सेना के जवानों को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट की सुविधा देने के लिए लिखा था, जिसे केंद्रीय कानून मंत्रालय ने मान लिया है। हाल ही में मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
पहली बार पंजाब में यह पायलट प्रोजेक्ट होगा, जिसमें फौज इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट के जरिए अपने वोट डाल सकेंगे। केंद्रीय मंत्रालय से पूछा गया है कि सीमा पर कुल कितने वोटर तैनात हैं। पंजाब चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक यहां 1.09 सर्विस वोटर रजिस्टर्ड हैं। यह भी पता किया जाएगा कि इनकी संख्या कहीं और ज्यादा तो नहीं है। सभी सर्विस वोटरों को इस बार वोट डालने की सुविधा दी जाएगी।
वोट क्यों नहीं बनवाते एनआरआई
पंजाब में बड़ी संख्या में एनआरआई हैं, जोकि सियासी तौर पर एक्टिव भी हैं। फिर भी वे अपने वोट नहीं बनवाते। इसे लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग भी चिंतित है। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी ने बताया कि यह सर्वे कराया जा रहा है कि आखिर एनआरआई अपने वोट क्यों नहीं बनवाते। पिछले हफ्ते ही आयोग ने एनआरआई को रजिस्टर करने को पोर्टल भी शुरू किया है।