फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golfers will show stamina from today on the course of Chandigarh Golf Club

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कोर्स पर आज से गोल्फर्स दिखाएंगे दमखम

Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Golfers will show stamina from today on the course of Chandigarh Golf Club
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 12 से 15 अप्रैल तक पीजीटीआई प्लेयर्स गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से शीर्ष स्तर के गोल्फर्स हिस्सा ले रहे हैं। पचास लाख की इनामी राशि टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों के बीच बांटी जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन के गोल्फ टूर्नामेंट में 126 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 123 प्रोफेशनल हैं जबकि तीन एमेच्योर हैं। इनमें उदय मैनी, खलिन जोशी, करनीप कोचर, युवराज सिंह संधू, नावेद कौल, अभिजीत सिंह, अक्षय शर्मा, आदिल बेदी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की सूची में श्रीलंका के मिथुन परेरा, एन थंगराजा और अरुणा रोहाना, बांग्लादेश से मोहम्मद जमाल हुसैन, बदल हुसैन, मोहम्मद अकबर हुसैन, मोहम्मद सयूम, मोहम्मद सिकंदर और नेपाल से बहादुर राय शामिल हैं। ट्राइसिटी से अंगद चीमा, हरेन्द्र गुप्ता, हरमीत काहलौं, अमनदीप जोहल, गुरबाज मान, रंजीत सिंह और अमृतेन्द्र सिंह भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

गोल्फर्स के बीच रहेगी कड़ी प्रतिस्पर्धा
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान एचएस चहल ने बताया कि गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी क्लब को मिली है। इसके देश और विदेशों के शीर्ष स्तर के गोल्फ खिलाड़ी एक्शन में दिखाई देंगे। इनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ट्राइसिटी के युवा अपने स्टार गोल्फर्स को गोल्फ कोर्स पर खेलते हुए देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई खिलाड़ी विश्व स्तर पर खेल चुके
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के कैप्टन केएस सिबिया ने कहा कि हमारा क्लब इंडियन प्रोफेशनल गोल्फ की नर्सरी है। यहां से विश्व स्तरीय खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह, हरमीत काहलौं, उत्तम सिंह मुंडी, अमनदीप जोहल, अमृतिंदर सिंह, अजीतेश संधू और सुज्जन सिंह, गुरबाज मान और एएस लहल निकले हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed