फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Price on Hike in Shradh, Book and Purchase in Navratra

बुक करवा लें 'सस्ता' सोना, नवरात्र में खरीदना

Wed, 17 Sep 2014 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
Gold Price on Hike in Shradh, Book and Purchase in Navratra

श्राद्ध के दौरान सोने के उतार-चढ़ाव ने निवेशकों की नींद खोल दी है। हरेक चाहता है कि नवरात्र से पहले अपना सोना बुक करवा ले। ऐसे में सोने के दाम फेस्टिवल सीजन में चढ़ते भी हैं तो उसका कोई असर निवेशक की खरीददारी पर नहीं पडे़गा।

विज्ञापन


खरीददारों को कैच करने के लिए सिटी के ज्वेलर्स ने यह फंडा अपना लिया है। मंगलवार को सोने के दाम 26200 रुपये रहा। सोने के दाम में कमी की प्रमुख वजह यूरोपियन और अमेरिकन कंट्री में संभलते आर्थिक हालात हैं।
विज्ञापन


एक्सपर्ट बताते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1300 डॉलर से गिरकर 1230 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके और गिरने के आसार हैं। यह कुछ समय पश्चात 1200 डॉलर प्रति औंस पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट के एक्सपर्ट बताते हैं कि सोना खरीदने का सबसे ज्यादा अच्छा समय है। सोने के दाम का ही प्रभाव है कि सिटी के ज्वेलर्स के चेहरे पर थोड़ी राहत आ गई है।

ये कहना है ज्वैलर्स का

Gold Price on Hike in Shradh, Book and Purchase in Navratra

इस बार त्योहारी सीजन से पहले गोल्ड का जो रेट चल रहा है, इससे बेहतर रेट नहीं होगा। सोने के दाम के बढ़ने की संभावना ही है। खरीददारी अभी की जाएगी तो बेहतर होगा। श्राद्ध की वजह से लोग अभी बुकिंग तक ही सीमित हैं। यदि पिछले सीजन की चरचा करें तो यह बेस्ट रेट्स हैं। जो कि फेस्टिवल सीजन के पहले हैं।  
राजीव सहदेव, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन  

सोने के रेट में उतार चढ़ाव उस समय ज्यादा होता है जबकि निवेशक ज्यादा होते हैं। त्योहार, लगन और नए साल के मौके पर खरीददारी ज्यादा होती है। चंडीगढ़ में तो यह एक ट्रेंड बन चुका है। हालांकि डायमंड के दीवाने भी काफी हैं, लेकिन डायमंड भी सोने के साथ ही बिकता है। नवंबर-दिसंबर में दाम 30 हजार प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।  
अनिल तलवार, फिक्की के को-चेयरमैन

ये हैं सोने के दाम और ट्रेंड

Gold Price on Hike in Shradh, Book and Purchase in Navratra

24 कैरेट सोने का रेट 27200
22 कैरेट सोने का रेट 26300

यह है सोने का ट्रेंड

ज्वेलर मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस सीजन में इंटरनेशनल मार्केट में जब भी सोना नीचे आया है उस समय नवंबर-दिसंबर में सोने के रेट्स ने आसमान छूएं हैं। गत वर्ष सितंबर में इन दिनों 22 कैरेट गोल्ड का रेट 29 से 30 हजार रुपये प्रति दस ग्राम रहा। दीपावली पर रेट 31000 तक चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed