{"_id":"47bacc53cb65ffc1507926959a75504a","slug":"go-to-the-police-to-catch-tskraen-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्कराें को पकड़ने में पुलिस पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्कराें को पकड़ने में पुलिस पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। गो रक्षादल हरियाणा के सदस्य सुभाष निवासी गढ़ी छाज्जू ने आरोप लगाया कि रात को गश्त करने के दौरान कैंटर में गो वंश को लोड कर रहे तस्करों से मुकाबला करने पर गो भक्तों पर फायरिंग के साथ ही पत्थर भी मारे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पीसीआर वैन भी वहां थी। लेकिन उन्होंने कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। डीएसपी को शिकायत देकर इस तरह की घटनाओं के दौरान सहयोग करने तथा तस्करों को पकड़ने की मांग की है।
शिकायत में गो रक्षादल के सदस्य सुभाष गढ़ी छाज्जू ने बताया कि देर रात को वह अपने साथियों के साथ गो तस्करी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे उन्हें करीब एक दर्जन लोग कैंटर में गायों को लोड कर रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्हें देख तस्कर हथवाला रोड की तरफ निकल गए। उन्होंने पुलिस और अपने वाहन के साथ गो तस्करों का पीछा किया। इस दौरान गो तस्करों ने फायरिंग और पत्थर मारने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गो तस्कर वहां से फरार हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि गो तस्करों को पकड़ने के लिए गोभक्त नाका लगाते हैं तो पुलिस कानून हाथ में नहीं लेने के बात कहकर उन्हें भगा देती है। सुभाष ने डीएसपी को शिकायत देकर पूर्ण सहयोग करने की अपील करने के साथ ही गो तस्करों को पकड़ने की मांग की है।