फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gmada will handover flat numbers to purab apartments alloters

पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों के लिए अहम खबर

Mon, 04 Jan 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 04 Jan 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
gmada will handover flat numbers to purab apartments alloters

पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों को इसी हफ्ते अपने फ्लैटों के नंबर पता चल जाएंगे। इसके बाद जल्द ही उन्हें फ्लैटों का कब्जा मिल जाएगा। यह संभव होने जा रहा है ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा पूरब अपार्टमेंट्स के नंबरिंग ड्रॉ निकालने के फैसले से। ड्रॉ इसी हफ्ते में पांच और छह जनवरी को होगा। ड्रॉ के लिए गमाडा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने सेक्टर-88 में पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स का निर्माण किया है। प्रोजेक्ट करीब 37 एकड़ में बसाया गया है। दो दिन तक चलने वाले ड्रॉ में गमाडा द्वारा 1066 फ्लैटों का ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ तीन श्रेणियों में होगा। वहीं, ड्रॉ की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा ड्रॉ में सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं, ड्रॉ स्थल पर अलॉटियों के नोटिस बोर्ड पर  चिपकाए जाएंगे। जिक्रयोग है कि अभी भी ड्रॉ पर संकट के बादल छाए हुए हैं। क्योंकि गमाडा व पुडा मुलाजिम संघर्ष की राह पर हैं। वहीं, उन्होंने कलमछोड़ हड़ताल की भी धमकी दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधाएं रहेगी फ्लैटों में

गमाडा का यह पहला प्रोजेक्ट है जो कि 15 मंजिला है। फ्लैट पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक पर बनाए गए हैं। वहीं, लोगों के भविष्य को ध्यान में रखकर इनमें वास्तु का भी पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं, घरेलू गैस की सप्लाई पाइप लाइन से होगी। इसके अलावा 24 घंटे का पावर बैकअप समेत कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।

इन श्रेणियों में निकलेगा ड्रॉ
टाइप------------अलॉटी-------------ड्रॉ का समय
एक बीएचके------174---------------पांच जनवरी
टू बीएचके---------391---------------पांच जनवरी
थ्री बीएचके----------501------------छह जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed