{"_id":"03c1840676f3a3b8ebb8593d35456811","slug":"gmada-punjab-pakistani-punjab-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पंजाब के सीएम आएंगे इंडियन पंजाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी पंजाब के सीएम आएंगे इंडियन पंजाब
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 11 Dec 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पंजाब के सीएम मियां शाहबाज शरीफ राज्य सरकार के निमंत्रण पर पंजाब आ रहे हैं। इस अवसर पर उनके लिए हाईफाई डिनर पार्टी का इंतजाम किया गया है, जोकि कड़ी सुरक्षा और खुशगवार मौसम में होगा।
डिनर सेक्टर-62 स्थित नेचर पार्क में होगा। इसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के सचिव ए वेनुप्रसाद, गमाडा के सीए एनके सिन्हा, निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता समेत कई अधिकारी पहुंचे।
इसके अलावा पटियाला रेंज के आईजी परमजीत सिंह गिल ने खुद आकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक डिनर के लिए नेचर पार्क की काफी सुंदर जगह को चुना गया। यह वह एरिया है जहां पार्क बिल्कुल शांत रहता है। इस जगह की लैंड स्केपिंग काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
इसके आसपास की जगह को गमाडा द्वारा समतल कराया जा रहा है। मंगलवार को गमाडा के चीफ इंजीनियर त्रिलोचन सिंह की अगुवाई में पार्क को संवारने में टीमें जुटी रही।
डिनर वाली जगह पर लगे ऑस्ट्रेलियन घास को प्लेन किया जा रहा है। जिस रास्ते से मेहमान को लाया जाना है। उसे काफी बारीकी से संवारा जा रहा है।
रास्ते में करीब 22 किस्मों के फूल व पत्तियां लगाई जा जा रही हैं। साथ ही पार्क में लगे सारे पेड़ों के तनों को सफेद रंग किया गया है। सारी लाइट्स चला दी गई हैं।
पेड़ों पर दिखेगी बर्फ की चादर, लगेंगे झूमर
नेचर पार्क में पेड़ों पर सफेद रंग की लड़ियां लगाई जा रही हैं। लड़ियां रात को जलने के बाद ऐसे लगेंगी, मानों पेड़ों पर बर्फ गिरी हो।
वेन्यू स्थल तक जाने वाले रास्ते में झूमर लाइट लगाई जा रही हैं। आसपास के इलाके में ग्लोब लाइट्स लगाई से निखारा जाएगा।
नेचर पार्क को कमांडो ने लिया कब्जे में
पुलिस ने नेचर पार्क की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पूरे पार्क में पंजाब पुलिस के कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा गमाडा की प्राइवेट सिक्योरिटी और पुलिस के अन्य जवान भी हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने पार्क में सर्च अभियान चलाया।
250 के करीब मेहमानों की चल रही है तैयारियां
इस हाईफाई डिनर में 200 से 250 के करीब मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी तैयारियां चल रही है। समारोह वाले दिन नेचर पार्क के दो रास्ते बंद रहेंगे।
केवल वाईपीएस स्कूल के सामने से ही लोगों का आना जाना होगा। प्रोग्राम में बिजली तो चलती रहेगी। स्टैंड बाई साइलेंट जेनरेटर प्रयोग किए जाएंगे। इसके अलावा पार्क की खूबसूरती आकर्षक रहेगी।
--बॉक्स
मेहमानों के लिए नई पार्किंग तैयार
डिनर में शामिल होने वाले लोगों को गाड़ी खड़ी करने में कोई समस्या न आए। इसके लिए नेचर पार्क के पास एक नई पाकिंग बनाई गई। मंगलवार को पूरा मुलाजिम पार्किंग को तैयार करने में जुटे रहे। इसके अलावा पार्क के पास से गुजरने वाली रोड को भी संवारा जा रहा है।