{"_id":"c2d4d2fc1b069e9ef2237654a380a61b","slug":"gmada-mohali-property-auction-on-29-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिसंबर को गमाडा की नीलामी, ये रही साइट की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिसंबर को गमाडा की नीलामी, ये रही साइट की सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 19 Dec 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिर में एक बार फिर गमाडा ने प्रॉपर्टी नीलामी करने का फैसला लिया है। गमाडा तीस कॉमर्शियल व दो स्कूल साइट्स नीलाम करेगा। इसमें एससीओ, बूथ, बीएमएफ व बिल्ट-अप-बूथ व एजूकेशनल साइट शामिल हैं। नीलामी सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में 29 दिसंबर को सुबह दस बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
गमाडा ने नीलामी के लिए नियम व शर्ते तय कर दी हैं। उसी के मुताबिक लोगों को बोली देनी होगी। हालांकि यह नीलामी लोगों के लिए यह गोल्डन चांस हो सकती है। क्योंकि एससीओ, बूथ और बिल्ट-अप बूथ की साइट बसे हुए सेक्टरों में स्थित है। इससे लोगों को अपना रोजगार करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक नीलामी का फैसला ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी करने के बाद लिया गया है। इस दौरान उन साइटों को ही नीलामी के लिए चुना है। जिन पर लोग बोली लगा सकते हैं। वहीं, प्लॉटों का रिजर्व प्राइस भी गमाडा के थिंक टैंक ने निश्चित कर दिया है।
विज्ञापन
जो साइट पिछली बार नीलाम नहीं हुई थी। उसके रिजर्व प्राइस में दस फीसदी कटौती की गई है। ताकि लोग इन साइटों पर दोबारा बोली दे पाए। हालांकि प्रॉपर्टी बाजार के माहिरों की माने तो गमाडा ने साइटों के जो रेट तय किए हैं। वे काफी अधिक हैं। जिससे नीलामी के रिजल्ट पर असर पड़ सकता है।
वहीं, गमाडा के सीए एके सिन्हा ने बताया कि नीलामी में काफी नई साइटें शामिल हैं। रिजर्व प्राइस भी पूरी प्लानिंग के बाद तय किया है। ऐसे में उन्हें नीलामी कामयाब होने के पूरे आसार है।
इन साइटों पर लगेगी बोली
लोकेशन-------------टाइप-------------एरिया
एरोसिटी----------कामर्शियल चंक--------5.075 एकड़
इकोसिटी फेज-1---------स्कूल------------पांच एकड़
आईटी सिटी सेक्टर-82----स्कूल------------पांच एकड़
अल्फा
कामर्शियल साइट
सेक्टर-------टाइप----------संख्या
53--------एससीओ--------तीन
61-----------बूथ---------तीन
61--------एसएसएस------एक
64---------एससीओ------एक
65-----------बूथ---------एक
65ए--------बीएमएम-------चार
66-------बिल्ट-अप-बूथ----छह
67---------एसएसएस-------दो
68-----------बूथ-----------दो
70------------बूथ----------छह
नए सेक्टरों पर है पूरा फोकस
भले ही गमाडा साल के आखिर में नीलामी कर पैसा कमाने की तैयारी में है। लेकिन इसके पीछे गमाडा का लक्ष्य इलाकों का विकास करना भी है। एक तरफ जहां आईटी और इकोसिटी में पहले हाउसिंग स्कीम निकाली थी। वहीं, अब वहां स्कूल स्थापित करने जा रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं पर भी भी गमाडा का फोकस है।