फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Global Kabaddi League to be held in jalandhar of Punjab

पंजाब में आयोजित होगी ग्लोबल कबड्डी लीग, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Mon, 08 Oct 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Global Kabaddi League to be held in jalandhar of Punjab
ग्लोबल कबड्डी लीग

पंजाब सरकार की ओर से 14 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ग्लोबल कबड्डी लीग का आयोजन करवाया जाएगा। इसका उद्घाटन जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 अक्तूबर को होगा। टूटू ब्रदर्स के सहयोग से कराए जा रहे इस लीग के मैच जालंधर, लुधियाना और मोहाली में खेले जाएंगे और 3 नवंबर को मोहाली फेज-9 स्थित हॉकी स्टेडियम में फाइनल और समापन समारोह होगा। इसके मुख्य मेहमान कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे। यह जानकारी सोमवार को खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने दी।

विज्ञापन


सोढी ने यह जानकारी पंजाब भवन में बुलाई गई लीग प्रबंध समीक्षा बैठक के बाद जारी प्रेस बयान में दी। बैठक में पशुपालन एवं श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


छह टीमें उतरेंगी मैदान में
सोढी ने बताया कि कबड्डी लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम कैलिफोर्निया इगल्स (अमरीका), मैपल लीफ (कनाडा), सिंह वारियर्स (पंजाब), ब्लैक पैंथर्स (फ्रिज़नो, अमरीका), हरियाणा लायंस (भारत) और दोआबा वारियर्स (अमरीका) हैं। लीग में हर टीम दूसरी टीम के साथ दो-दो मैच खेलेगी और इस तरह एक टीम कुल 10 मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग का कार्यक्रम
14-21 अक्तूबर : जालंधर में उद्घाटन समारोह और लीग मैच
24-29 अक्तूबर : पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना स्थित हॉकी स्टेडियम में मैच
1-3 नवंबर : मोहाली में फाइनल और समापन समारोह के अलावा अन्य मैच

जिलास्तरीय कमेटियों का गठन
तीनों स्थानों पर जिलास्तर की कमेटी बनाई गई हैं। जालंधर में सांसद चौधरी संतोख सिंह, लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, मोहाली में कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कमेटियां बनाईं हैं, जिसमें स्थानीय विधायक, सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। ये कमेटियां लीग की सफलता के लिए काम कर रही हैं।


चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में सोमवार को प्रदेश के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी अपने कैबिनेट साथियों बलबीर सिंह सिद्धू, भारत भूषण आशु और अन्य अधिकारियों के साथ ग्लोबल कबड्डी लीग के प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed