{"_id":"6250a22ef3748331233be1c52782c652","slug":"give-idea-and-win-7-lakh-in-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक आइडिया दिलाएगा साढ़े 7 लाख का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक आइडिया दिलाएगा साढ़े 7 लाख का इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसा आइडिया जो सुरक्षित भविष्य की एक झलक दे दे... या फिर ऐसा विचार जो पर्यावरण के लिए सबसे सुरक्षित हो।
विज्ञापन
अगर ऐसा विचार आपके पास है तो फिर स्कूल के माध्यम से सीआईआई यंग इंडियंस चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के ग्रीन-आई कांटेस्ट में हिस्सा लीजिए।
यदि आइडिया सुपरहिट हुआ तो आपके स्कूल को मिलेगा साढ़े सात लाख रुपये का इनाम। सीआईआई यंग इंडियंस चंडीगढ़ ट्राईसिटी चैप्टर ने स्टूडेंट्स के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और सुनहरे भविष्य की परिकल्पना के लिए उनके विचार जानने के उद्देश्य से इस कांटेस्ट की घोषणा की है।
सीआईआई नार्दर्न रीजन हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में मंगलवार को आयोजित ओरिएंटेशन सेशन के दौरान ही 14 स्कूलों के 46 स्टूडेंट और 24 अध्यापकों ने भाग लिया।
कांटेस्ट के लिए आइडिया समिट करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2014 है। इस कांटेस्ट का उद्देश्य छात्रों में बेहतर भविष्य के लिए विचारों का आंकलन करना है। इसकी जानकारी वाईआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी चैप्टर के अमित चुग ने दी।
विज्ञापन