{"_id":"2a95a6207163e1633a2acb3514702952","slug":"girls-were-among-first-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनिए, फर्स्ट वोटिंग के बाद गर्ल्स के एक्सपीरियंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनिए, फर्स्ट वोटिंग के बाद गर्ल्स के एक्सपीरियंस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 01 May 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में बुधवार को मतदान करने के लिए काफी संख्या में युवा घरों से निकले। इस दौरान युवाओं का जोश भी देखते ही बन रहा था। लेकिन मतदान करने में युवाओं में लड़कियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ। उसी दौरान युवा गर्ल्स वोटर अपने पेरेंट्स संग पहुंचना शुरू हो गई थी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने पहली बार मतदान करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जिससे युवाओं का मतदान यादगार बना गया।
विज्ञापन
सेेक्टर-71 स्थित पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बने पोलिंग स्टेशन पर काफी संख्या में पहली बार वोट देने वाले युवा वोटर पहुंचे। इस दौरान मतदान देकर आई हरप्रीत कौर, निरपजीत सिंह, जपनजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने आज सबसे पहला काम मतदान का किया। मतदान कर काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
मतदान की इंक उन्हें अहसास करवा रही है कि उन्होंने कोई नेक काम किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि मतदान किस पार्टी के पक्ष में किया है। वे पूरी तरह सीक्रेट है।
इसी पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे दविंदर सिंह, निताशा ढिल्लों, बरखा, मनीषा, दमनजोत व सतनवीर सिंह ने कहा कि वह सभी कॉलेज स्टूडेंट्स हैं। उन सभी ने पहली बार मतदान किया है।
मतदान करने का कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जो निर्वाचन आयोग ने उन्हें प्रशंसा पत्र दिया है। इसे वह पूरी उम्र संभालकर रखेंगे। क्योंकि यह पूरी उम्र उन्हें पहले मतदान की याद दिलाएगा।
डॉ. सिरमजीत कौर ने भी पहली बार मतदान किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें जो प्रशंसा पत्र दिया है। उसे अहसास हो रहा है कि उन्होंने मतदान कर अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभाई है।